रिपोर्टर – आदेश चौहान
खांसी की दावा पीने से बच्चों की गई जान
छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 6 बच्चों की जान चली गई है, जिसमें संदेह है कि किडनी इंफेक्शन सिरप के सेवन से हुआ. प्रारंभिक लक्षण तेज बुखार और पेशाब में दिक्कत थे. प्रशासन ने तुरंत ColdRif और Nextro-DS सिरप को बैन कर दिया और कड़ी निगरानी शुरू की.
केंद्रीय टीम ने सैंपल इकट्ठा किए
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) की एक केंद्रीय टीम ने सैंपल इकट्ठा किए है और राजस्थान में भी ऐसे ही मामले सामने आने के बाद संबंधित सिरप के बैच की जांच और वितरण रोक दिया गया है.
कफ सिरप पीने मध्य प्रदेश में 6 और राजस्थान में 1 बच्चे की मौत
मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल ही में कई बच्चों की मौत और बीमारी के मामलों के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने कुछ कफ सिरप्स पर जांच शुरू कर दी है और उन्हें बैन कर दिया है. विशेष रूप से Dextromethorphan Hydrobromide सिरप पर संदेह है क्योंकि इसके सेवन के बाद कई बच्चों की मौत और बीमारी के मामले सामने आए हैं.
बच्चों के लिए चेतावनी
शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि यह सिरप बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं था. सभी प्रभावित बच्चे चार साल से छोटे थे, जबकि यह सिरप मुख्य सभी प्रभावित बच्चे चार साल से छोटे थे, जबकि यह सिरप मुख्य रूप से वयस्कों के लिए बनाया गया है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बच्चों को बिना डॉक्टर
की सलाह के किसी भी सिरप या दवा का सेवन नहीं कराना चाहिए.
आगे की कार्रवाई
NCDC ने सभी सैंपल राज्य ड्रग टेस्टिंग लैब्स को भेज दिए हैं और जांच के नतीजे आने के बाद राज्य और केंद्रीय प्रशासन आगे की कार्रवाई कार्रवाई करेगा. फिलहाल, संदिग्ध बैच का वितरण और उपयोग पूरी तरह से रोक दिया गया है और सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं के तहत गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र की तंत्र की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है.
