Suvangi Pradhan: बाल दिवस से एक दिन पहले भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित बोट क्लब पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला…जवाहरलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पशु प्रेम और करुणा का संदेश देते हुए सर्कसों में जानवरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की…बच्चों ने जानवरों जैसे मुखौटे पहनकर किया प्रदर्शन यह कार्यक्रम एनिमल्स विद ह्यूमैनिटी (AWH), पॉ पीपल एनजीओ और पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया…बच्चों ने विभिन्न जानवरों जैसे घोड़े, हाथी और कुत्ते के मुखौटे पहनकर प्रदर्शन किया और हाथों में तख्तियां थामी, जिन पर लिखा था, जानवरों वाले सर्कस बंद करो और जानवरों को खुश रखो, सर्कस में मत सिखाओ…


प्रदर्शन का उद्देश्य सर्कसों में जानवरों के उपयोग को पूरी तरह समाप्त करना है..इस प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से यह अपील करना था कि सर्कसों में जानवरों के उपयोग को पूरी तरह समाप्त किया जाए…पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया ने पहले भी इस विषय पर एक औपचारिक अनुरोध किया है, जिसे ऑनलाइन भी समर्थन मिल रहा है…कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने कहा कि वे चाहते हैं कि हर जानवर को आज़ादी और सम्मान मिले…जानवरों को सर्कस में जबरन करतब सिखाना क्रूरता है, हमें उनके साथ प्यार और दया से पेश आना चाहिए…


बच्चों के प्रदर्शन ने आकर्षित किया राहगीरों का ध्यान
पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि सर्कसों में जानवरों को अक्सर छोटे पिंजरों में कैद रखा जाता है और उन्हें डंडे या डर के जरिए करतब करने पर मजबूर किया जाता है…ऐसे प्रदर्शन न केवल अमानवीय हैं बल्कि बच्चों को भी गलत संदेश देते हैं…इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया और कई लोगों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *