Suvangi Pradhan: भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना को पटरी पर लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए CMRS (Commissioner of Metro Rail Safety) की टीम तीन दिन के निरीक्षण दौरे पर शहर पहुंच गई है…यह टीम विभिन्न चरणों में सुरक्षा मानकों, तकनीकी तैयारियों और संचालन प्रक्रिया का गहन मूल्यांकन करेगी…उम्मीद की जा रही है कि इस निरीक्षण के बाद शहर में मेट्रो संचालन के लिए अंतिम अनुमति का रास्ता साफ हो जाएगा…


बिना सुरक्षा प्रमाणन के मेट्रो को शुरू नहीं किया जा सकता
पहले दिन टीम ने मेट्रो के ट्रैक पर पहुंचकर संरचना, एलाइन्मेंट, सिग्नलिंग सिस्टम और ओवरहेड इक्विपमेंट की विस्तृत जांच की…इंजीनियरों द्वारा प्रत्येक तकनीकी पहलू की जानकारी टीम को दी गई…सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण का प्रमुख फोकस सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करना है…


CMRS अधिकारी ड्राइविंग केबिन से लेकर यात्री केबिन तक हर चीज़ का निरीक्षण करेंगे
दूसरे दिन टीम ट्रेन में सफर करके ऑन ग्राउंड रनिंग टेस्ट करेगी…बताया जाता है कि यह परीक्षण बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिकल सप्लाई, सिग्नलिंग रिस्पॉन्स, स्पीड कंट्रोल और इमरजेंसी मैकेनिज़्म की वास्तविक परिस्थितियों में जांच की जाती है… …यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कंपन, शोर या असामान्य तकनीकी व्यवहार न हो…


स्टेशन कंट्रोल रूम और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर की भी जांच करेगी टीम
तीसरे दिन टीम स्टेशन सुविधाओं की जांच में समय लगाएगी… इसमें एस्कलेटर–लिफ्ट, टिकटिंग सिस्टम, सीसीटीवी नेटवर्क, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स, फायर सेफ्टी सिस्टम और यात्रियों की पहुंच व सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का परीक्षण शामिल है…जहां से मेट्रो की पूरी गतिविधियों को मॉनिटर किया जाता है…


भोपाल के लिए मेट्रो का संचालन शुरू होना एक बड़ा बदलाव है
मेट्रो के शुरू होने से यातायात दबाव कम होगा और शहर को आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मिलेगा…अगर CMRS टीम को सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलती हैं, तो भोपाल में मेट्रो की शुरुआत जल्द ही संभव हो सकती है…नगरवासियों में भी इस निरीक्षण को लेकर उत्साह नजर आ रहा है…वर्षों से प्रतीक्षित यह परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और इस तीन दिवसीय दौरे का परिणाम भोपाल के मेट्रो भविष्य को तय करेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *