काजल जाटव: जर्मनी में रक्षा तकनीकों का एक नया मोड सामने आया है। यहाँ के स्टार्टअप्स, हेल्सिंग और एआरएक्स रोबोटिक्स मिलकर कुछ ऐसे हाईटेक रोबोट्स बना रहे हैं जो पुराने युद्ध के तरीके को पूरी तरह से नई दिशा दे सकते हैं। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये कंपनी एक जासूसी कॉकरोच की फौज खड़ी कड़ी है, जो आने वाले युद्ध में बहुत काम आ सकती है।
जासूसी कॉकरोच
नया दौर का जासूसी तरीका इन छोटे-छोटे रोबोट कॉकरोच को खासतौर पर दुश्मन के इलाके में घुसने, निगरानी करने और जरूरी खबरें इकट्ठा करने के लिए बनाया जा रहा है। ये रोबॉट्स, कॉकरोच जैसे ही दिखते हैं, लेकिन अंदर सेंसर, कैमरे और माइक्रोफोन लगे हुए हैं। इनका बड़ा फायदा ये है कि ये बहुत ही संकरी जगहें और खतरनाक इलाके भी आसानी से घुस सकते हैं, जहां इंसान या बड़े ड्रोन नहीं पहुंच सकते।
AI और रोबोटिक्स का संगम
हेल्सिंग और एआरएक्स जैसे स्टार्टअप AI को अपने हथियारों और निगरानी सिस्टम में लगा रहे हैं। ये सिर्फ जासूसी कॉकरोच तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि मिनी-पनडुब्बियों, सेल्फ-ड्रोन और ऑटोमेटेड वॉर मशीनों पर भी काम हो रहा है। AI की मदद से ये रोबोट खुद ही खतरे को पहचान सकते हैं, फैसले ले सकते हैं और रियल टाइम में फैसले कर सकते हैं।
युक्रेन युद्ध के बाद तेजी
यूक्रेन की जंग के बाद तेजी रूस की यूक्रेन पर बेवजह हमले ने पूरे यूरोप में युद्ध और रक्षा तकनीक को लेकर चिंता को और बढ़ा दिया है। इस माहौल में हेल्सिंग ने अपना वैल्यूएशन इतना बढ़ाया है कि अब उसकी कीमत 12 अरब डॉलर पहुँच चुकी है। जर्मन सरकार भी अब इन नई तकनीकों का खुलकर समर्थन कर रही है, जिससे फंडिंग, नई टेक्नोलॉजी और टेस्टिंग के अवसर ज्यादा मिल रहे हैं।
नैतिक सवाल और दुनिया की चिंता
हालांकि ये नई टेक्नोलॉजी आगे चलकर युद्ध के तरीके ही बदल सकती हैं, लेकिन इनके साथ नैतिक चिंताएं भी जन्म ले रही हैं। क्या AI से लैस हथियारों को पूरी तरह मानव नियंत्रण से मुक्त कर देना सही है? क्या आने वाले वक्त में सब कुछ मशीनों के हाथ में होगा?
जर्मनी के इन रक्षा स्टार्टअप्स की तकनीकी तरक्की ऐसी है कि इससे न सिर्फ देश की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि पूरी दुनिया के मिलिट्री बैलेंस पर भी असर पड़ेगा। जासूसी कॉकरोच, मिनी-पनडुब्बियों और AI आधारित हथियार आने वाले दिनों में युद्ध की दुनिया का अहम हिस्सा बनेंगे। ये प्रगति जबकि हमें सुरक्षा देती है, वहीं हमें नैतिकता और इंसानियत के सवालों पर भी सोचने पर मजबूर कर देती है।
