Suvangi Pradhan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉनी डेप से भेंट कर दुनियाभर के फैन्स को रोमांचित कर दिया। फैंस ने इस ऐतिहासिक मोमेंट को देखा जिसे “जब बॉलीवुड मिला हॉलीवुड से” कहा जा रहा है।
सलमान ने ग्लोबल आइकन इद्रिस एल्बा को रेड सी अवाँर्ड प्रेजेंट किया, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई
रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 के समापन समारोह में सलमान खान ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, जहां उनका लुक बेशकीमती शैली में नजर आया। वहीं, हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप भी इस ग्लोबल फिल्म उत्सव में शामिल थे और दोनों के बीच हाथ मिलाने और हँसी-मज़ाक भरे पल कैमरों में कैद हुए।
बॉलीवुड की चमक आलिया भट्ट भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा रहीं
फैन्स ने इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर जोश भरा प्रतिक्रियाएँ दीं, कई ने लिखा, सलमान खान x जॉनी डेप का मिलन – असली मल्टीवर्स स्टार मोमेंट और दूसरों ने तारीफ की कि किस तरह दोनों सितारे अपने अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधित्व करते हैं। आलिया भट्ट को इस साल रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके करियर और ग्लोबल पहचान का प्रतीक माना जा रहा है। आलिया ने समारोह के दौरान अपने स्टाइलिश अंदाज़ और खूबसूरत गाउन में मीडिया और दर्शकों का ध्यान खींचा, और उनके इस उपलब्धि पर बॉलीवुड सितारों और फैन्स ने जमकर बधाइयाँ दीं। है।
दोनों सितारों की एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
रेड सी फिल्म फेस्टिवल ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सितारों से भरी एक भव्य महफिल पेश की है, जहां भारतीय सिनेमा के कलाकारों ने भी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। सलमान खान और जॉनी डेप की अनपेक्षित मुलाकात ने इसे और भी यादगार बना दिया है, जिससे दोनों इंडस्ट्रीज़ के बीच एक हाई प्रोफाइल सांस्कृतिक पुल का अनुभव हुआ है।
