Surbhi yadav: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रमुख मीडिया संगठन BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) पर 1 अरब डॉलर (करीब 84,000 करोड़ रुपए) का मुकदमा करने की धमकी दी है। ट्रंप की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है कि अगर BBC ने अपनी “पैनोरमा डॉक्यूमेंट्री” के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगी, तो संस्था पर मानहानि का केस दायर किया जाएगा।

गलत एडिटिंग के चलते ट्रंप के स्पीच का मतलब बदला

दरअसल, BBC की इस डॉक्यूमेंट्री में ट्रंप के भाषण को कथित तौर पर गलत तरीके से एडिट किया गया था। आरोप है कि पैनोरमा डॉक्यूमेंट्री में ट्रंप की दो अलग-अलग स्पीच को जोड़कर एक बना दिया गया, जिससे ऐसा लगा । कि उन्होंने हिंसा या दंगे के लिए लोगों को उकसाया। जबकि ट्रंप के समर्थकों और वकीलों का कहना है कि उन्होंने वास्तव में शांति और संवैधानिक विरोध की बात कही थी। इस एडिटिंग से ट्रंप की बातों का मतलब पूरी तरह बदल गया और उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

BBC मुख्यालय में मचा हड़कंप

संस्था की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे। बढ़ते दबाव के बीच BBC के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और CEO डेबोरा टर्नेस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों ने कहा कि BBC जैसी संस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही अनिवार्य है, और जब किसी सामग्री से जनता का विश्वास डगमगाने लगे तो नेतृत्व को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे विवाद की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की।

BBC जनरल डरेक्टर ने कहा “हमारी पत्रकारिता के लिए लड़ो”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीबीसी पर मुकदमा करने की धमकी देने के बाद संस्थान के आउटगोइंग डायरेक्टर जनरल ने कर्मचारियों से कहा “हमारी पत्रकारिता के लिए लड़ो। पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता से सवाल करना, सच्चाई को उजागर करना और जनता के हित में काम करना है। जब हमारी स्वतंत्रता या विश्वसनीयता पर हमला होता है, तो हमें और मजबूती से इसके पीछे खड़ा होना चाहिए।”

BBC के कर्मचारियों ने भी इस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पत्रकारिता में गलती को स्वीकार करना और सुधार करना ही एक सशक्त मीडिया संस्था की पहचान होती है। वहीं, ट्रंप के वकीलों का कहना है कि यह मामला सिर्फ उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं बल्कि “फेक न्यूज और मैनिपुलेटेड मीडिया कंटेंट” के खिलाफ एक वैश्विक लड़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *