पूर्णिमा कुमारी: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगजनों से माफी मांगने का निर्देश दिया है l हाल ही में उनके एक शो मी शो में दिव्यांगों को लेकर की गई टिप्पणी पर काफी बवाल मचा हुआ है l इस विवादित शो में इनफ्लुएंसर समय रैना सहित और अन्य influencer शामिल थे l
यह है पूरा मामला
इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने कार्यक्रमों और पॉडकास्ट में ऐसी टिप्पणियां कीं, जो दिव्यांगों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समय रैना और अन्य कॉमेडियन को दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगने का सख्त आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों के लिए दंड और जुर्माना भी लगाया जाएगा। SMA Cure Foundation की याचिका पर सुनवाई करते हुए जिसमें कॉमेडियनों पर दिव्यांगों के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणियों का आरोप लगाया गया था।
कोर्ट ने कहा है कि ऐसे कृत्यों के लिए उचित सजा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह मामला SMA Cure Foundation की याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया।
केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
यह याचिका रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी के मामलों के साथ भी जोड़ी गई है, जो ‘India’s Got Latent’ विवाद से जुड़े हैं। दोनों ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की है। कोर्ट ने ऐसा नियम बनाने को कहा जो सभी के अधिकारों की रक्षा करें और किसी की गरिमा, सम्मान या आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे।
कॉमेडियन्स को माफी का आदेश
लाइव एंड लॉ के अनुसार, याचिका में समय रैना, विपुन गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तनवार का नाम शामिल है। इस याचिका की सुनवाई जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची कर रहे हैं। कोर्ट ने समय रैना सहित अन्य कॉमेडियन्स ( नंबर 6 से 10) के वकील की ओर से दी गई इस बात को स्वीकार किया कि ये सभी अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफी पोस्ट करेंगे। साथ ही, SMA Cure Foundation के सुझाव पर, इन कॉमेडियन्स को हलफनामा भी दर्ज करना होगा। फिलहाल कोर्ट ने इनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है l कोर्ट ने यह भी साफ किया कि इन निजी प्रतिवादियों पर उचित सजा या जुर्माने का सवाल बाद में विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी और साथ ही मजाक के गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपनी बात रखें।
