Toshi Gupta: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खुब वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक कुत्ता अजीब तरीके से पेंटिंग करते हुए नजर आ रहा हैं। जी हां, वह कुत्ता अपने मुंह में ब्रश दबाकर कैनवस पर पेंटिंग करते हुए दिखाई दिया। जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, पेंटर डॉग का नाम “मंकी” हैं। वायरल वीडियो में “मंकी” ने अपने मुंह में पेंट ब्रश दबा रखा हैं। जिसके बाद वह उसी ब्रश से कैनवस पर अपनी कला का जादू बिखेर देता हैं। “मंकी” ने बहुत ही अनोखे अंदाज में कैनवस पर एक घोड़े की पेंटिंग बनाकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। उसने सफेद कैनवस पर काले रंग से पेंटिंग बनाई। जिसे देखने के बाद हर कोई हक्का बक्का रह गया। आपको बता दें, पेंटर डॉग मंकी ने अपनी ट्रेनिंग हॉलीवुड के मशहूर एनिमल ट्रेनर “ओमार वॉन मुलर” से ली हैं।

कौन हैं पेंटर डॉग “मंकी” ?

मंकी अमेरिका के लॉस एंजिल्स का रहने वाला हैं। जो की बेल्जियन मैलिनोइस ब्रीड का कुत्ता हैं। “मंकी” की उम्र लगभग 10 से 13 साल के बीच की हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, पेंटर डोग पेंटीग के साथ साथ बहुत सी चीजें भी कर लेता हैं। जैसे यह कुत्ता सीपीआर (CPR) भी दे सकता हैं। कमरे का दरवाजा खोल सकता हैं। इसके अलावा रस्सी पर बैलेंस बनाकर भी चल सकता हैं।

क्या हैं बेल्जियन मैलिनोइस ब्रीड की खासियत ?

बेल्जियन मैलिनोइस ब्रीड के कुत्ते बहुत ही शानदार होते हैं। यह कुत्ते एथलेटिक कुत्ते होते हैं। जो की अपनी बुद्धिमत्ता, वफ़ादारी के लिए जाने जाते हैं। इस ब्रीड के डॉग ज्यादातर पुलिस एंड मिलिट्री के दुवारा यूज़ किए जाते हैं। बेल्जियन मैलिनोइस डॉग नार्थ -सेंट्रल बेल्जियम के मेचेलें (मालिनेस ) में पाए जाते हैं।

कौन हैं “ओमार वॉन मुलर” ?

ओमार वॉन मुलर एक मशहूर डॉग ट्रेनर हैं। जो की पिछले 30 सालो से डॉग ट्रेनर का काम कर रहे हैं। ओमार वॉन मुलर बहुत से डॉग को ट्रेन कर चुके हैं। मंकी से पहले ओमार ने Uggie नाम के डॉग को ट्रेन किया था। जो 2011 की फिल्म The Artist में नजर आया था। साथ ही, उसने ऑस्कर व गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *