Ranu Yadav: रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम से अपने 40th बर्थडे पर इंस्टाग्राम से अपना सभी पोस्ट हटाने के बाद अपने अपकमिंग फिल्म धुरंधर की पहली झलक को पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रही है।
फिल्म के फर्स्ट लुक में लंबे बालों में दिख रहे हैं रणवीर
रणवीर फिल्म के फर्स्ट लुक में लंबे बालों और मुंह में सिगरेट लेकर फुल स्वैग दिखा रहे हैं। जैसे कि मारना और खून-खराबा करना उनके लिए बस एक खेल हो। बैकग्राउंड में जोरदार पंजाबी म्यूजिक भी चल रहा है, जो इसे और कूल बना दे रहा है। ये फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बन रही है और इसके साथ ही रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। रणवीर ने अपने करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं, लेकिन ये किरदार बिल्कुल अलग और नया दिख रहा है। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा- एक आग भड़क उठेगी अनजाने मर्दों की सच्ची कहानी को जानो।
क्या है फर्स्ट लुक में खास?
वीडियो की शुरुआत रणवीर अंधेरे और कम रोशनी वाले गलियारे में चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, पीछे से पूरी वीडियो में जोश से भरा गाना चल रहा है। फिर एक क्लोज अप शॉट में उनका खून से लहूलुहान चेहरा दिखाई देता है, लंबे बाल और घनी दाढ़ी के साथ, जब वह सिगरेट जलाते हैं तो उनका लुक उनको और भयानक दिखा रहा है वीडियो में जबरदस्त एक्शन और रणवीर का किरदार धमाकेदार अंदाज में दिखाया गया है। इसमें अर्जुन रामपाल ,अक्षय खन्ना , संजय दत्त और आर माधवन भी हैं। यह वीडियो 2 मिनट 40 सेकंड का है, इसे शाश्वत द्वारा निर्मित एक शक्तिशाली रचना पर सेट किया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर की कहानी भारत के एक सीक्रेट मिशन पर आधारित बताई जा रही है जो भारत और पाकिस्तान के आपसी संघर्ष के बीच एक सीक्रेट मिशन को दर्शाती है। धुरंधर में रणवीर सिंह एक भारत के एक स्पाई एजेंट की भूमिका में नजर आयेंगे, जबकि अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल ने खलनायक के किरदार अदा कर रहे हैं। अजीत डोभाल के कैरेक्टर में आपको दिग्गज अभिनेता आर माधवन नजर आएंगे और संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर की किरदार को निभाते हुए दिखेंगे।
किस डेट को रिलीज होगी फिल्म?
वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की गई जो कि 5 दिसंबर होने वाली है।धमाकेदार एक्शन से भरपूर धुरंधर के इस फर्स्ट लुक वीडियो के सामने आने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई हैं।
