गीता राय: रतलाम के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा ‘हिंदू राष्ट्र’ लिखे भगवा बैनर को जलाने की घटना ने प्रदेश भर में गुस्से को जन्म दिया। रविवार रात मस्जिद चौराहे पर हुए इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। युवक ने पेट्रोल मुंह में भरकर बैनर को आग लगाई, जिससे बैनर आंशिक रूप से जल गया। हिंदू संगठनों ने इसे हिंदू प्रतीकों का अपमान बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
भोपाल में ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि मोहर्रम के जुलूस की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मंच के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की अपील की। उनका कहना था कि यह सिर्फ एक बैनर जलाने का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और शांति को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।
हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए, तो प्रदेश में ऐसी घटनाओं का सिलसिला बढ़ सकता है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। वायरल वीडियो में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक युवक मुंह में पेट्रोल भरकर आग को एक बैनर की तरफ फूंकता दिख रहा है। इस भगवा बैनर पर बड़े शब्दों में हिंन्दु राष्ट्र लिखा है। आग से बैनर आंशिक रूप से जल जाता है। घटना रविवार देर रात को मस्जिद चौराहे की है। हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में प्रसासन के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे। किसी ने भी ऐसा कर रहे युवक को नहीं रोका। उन्होंने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।
