Ranu Yadav: उदयपुर के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर रोक हटाने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। बुधवार को हुई सुनवाई में फिल्म के निर्माताओं को फिलहाल राहत नहीं मिली है, और अब इस मामले पर अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
फिल्म निर्माताओं को दिया जा सकता है मुआवजा!
फिल्म के रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि, अगर यह फिल्म रिलीज़ होती है तो इस मामले में चल रहा ट्रायल को नुकसान हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह बड़ा नुकसान होगा। यदि मूवी के रिलीज़ में देर होती है तो आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाएगा।
आरोपी जावेद ने दायर की याचिका!
वही आरोपी जावेद की तरफ से भी याचिक दायर कर कहा गया कि है कि यदि फिल्म रिलीज़ होती है तो इससे ट्रायल प्रभावित हो सकता है इसलिए मुकदमे के फैसले तक इसकी रिलीज पर रोक लगाया जाए।
क्या है पूरा मामला?
उदयपुर फाइल्स फिल्म कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है, जिसमें दो आरोपियों ने उदयपुर में एक दर्जी की निर्मम हत्या कर दी थी। दरअसल, 28 जून 2022 को कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद के द्वारा की गई थी। कन्हैयालाल के हत्या के आरोप में एनआईए ने मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद, आसिफ, वसीम अली, मोहम्मद जावेद मोहसिन सहित 11 आरोपियों के खिलाफ रसीद पेश की थी।
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म रिलीज पर लगाई थी रोक!
इस फिल्म की रिलीज पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस सूर्यकांत की बैंच ने इस मामले की सुनवाई की थी। फिल्म निर्माताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी। क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 जुलाई को फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दिया था।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है आर्टिकल 19 से पहले आएगा आर्टिकिल 21!
सुप्रीम कोर्ट ने का कहना कि आर्टिकल-21 (जीने का अधिकार) आर्टिकल-19 (अभिव्यक्ति के अधिकार) से पहले आएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम केंद्र की वैधानिक कमेटी के फैसले का इंतजार करेंगे।और फिल्म की रिलीज पर रोक रहेगी, जब तक केंद्र सरकार इस मामले में निर्णय नहीं लेती।
फिल्म के मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे एक्टर विजय राज!
इस फिल्म में विजय राज मुख्य भूमिका में हैं, और इसे अमित जानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की रिलीज पर रोक के कारण निर्माताओं को काफी नुकसान हो रहा है, अब देखना यह है कि केंद्र सरकार का इस पर क्या निर्णय होगा।
