
रिपोर्ट रोहित रजक: नई दिल्ली
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी को इस दौरान 26,994 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 10% ज्यादा है।
2025-26 की पहली तिमाही में रिलायंस को ₹26,994 करोड़ का मुनाफा
पिछले साल से 10% ज्यादा लाभ,तिमाही नतीजे रहे बेहद मजबूत कंपनी की कुल कमाई 2.40 लाख करोड़ रुपये रही, जिसमें सभी क्षेत्रों – जैसे रिटेल, जियो, पेट्रोकेमिकल, और तेल-गैस – का अच्छा योगदान रहा।
कुल आय ₹2,40,200 करोड़ रुपये, सभी सेक्टर से कमाई में इजाफा मल्टी सेक्टोरल ग्रोथ
कंपनी का EBITDA (ब्याज, टैक्स, गिरावट व अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) मार्जिन 78.31% रहा, जो कंपनी की मजबूत स्थिति को दिखाता है।
EBITDA मार्जिन 78.31% ,फाइनेंशियल स्ट्रेंथ में मजबूती
रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएफओ वी. श्रीकांत ने कहा कि यह साल की शानदार शुरुआत है और आगे भी कंपनी इसी रफ्तार से आगे बढ़ेगी।
CFO ने बताया – यह एक मजबूत शुरुआत है
भविष्य के लिए आशाजनक संकेत
रिलायंस जियो ने अपने मोबाइल और इंटरनेट यूज़र्स की संख्या बढ़ाई है। वहीं रिलायंस रिटेल ने भी कई नए स्टोर खोले हैं और ग्राहकों को आकर्षित किया है।
जियो के यूजर्स में बढ़ोतरी, होगा रिलायंस रिटेल का विस्तार
अंबानी ने बताया कि कंपनी अब ग्रीन एनर्जी और नई तकनीकों में भी निवेश कर रही है। इसके जरिए कंपनी पर्यावरण को बचाने में भी योगदान दे रही है।
क्लीन टेक्नोलॉजी में निवेश
बाजार में भी कंपनी के शेयरों में मजबूती देखने को मिली है। निवेशकों को अच्छे रिटर्न मिले हैं और कंपनी का विश्वास बढ़ा है।
शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन इससे होगा
निवेशकों को फायदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज की पहली तिमाही की कमाई यह दिखाती है कि कंपनी सभी सेक्टर्स में मजबूती से आगे बढ़ रही है। मुकेश अंबानी की लीडरशिप में कंपनी न सिर्फ आर्थिक रूप से, बल्कि पर्यावरण के क्षेत्र में भी योगदान दे रही है।
