CM helpline 181CM helpline 181

रिपोर्ट रोहित रजक : मानसून की बारिश के बाद राजधानी भोपाल के कई इलाकों में नलों के माध्यम से गंदा और मटमैला पानी आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पुराने शहर के शाहजहानाबाद, इब्राहिमगंज, होशंगाबाद रोड, टीटी नगर, अवधपुरी, दुर्गा नगर, गौतम नगर, श्रीराम कॉलोनी, भवानी नगर, प्रेमपुरा, सोनागिरी और अशोका गार्डन सहित अनेक क्षेत्रों के नागरिकों ने नगर निगम से शिकायत की है कि उनके घरों में पीने के लिए गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है।

सीएम हेल्पलाइन में अब तक करीब 350 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसके बाद नगर निगम की जलप्रदाय शाखा की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पानी की जांच कराई।

अधिकारियों का कहना है कि, पुरानी पाइपलाइन के जॉइंट में लीकेज के कारण मिट्टी और गंदगी पानी की पाइप में मिल रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि, ऐसी स्थिति में पेट से जुड़ी बीमारियाँ, त्वचा रोग और डायरिया फैलने का खतरा बना हुआ है। यदि यह समस्या शीघ्र नहीं सुलझाई गई, तो महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

विशेषज्ञों की राय:
इंजीनियरों की एक टीम ने बताया कि, पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण नालियों या मिट्टी से पानी मिलकर नलों तक पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *