Ranu Yadav: स्पेस एक्स के ड्रैगन कैप्सूल के स्प्लैशडाउन के बाद शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीर सामने आई है। पूरे देश में जश्न का माहौल बन हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर 18 दिन का समय बिताने के बाद मंगलवार को सुरक्षित धरती पर लौट आए। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन पर उनके अन्य 3 साथियों ने साथ 22.5 घंटे की की यात्रा के बाद कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरे।

इसमें तीन देशों भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष से वापस लाया गया है। Axiom -4 मिशन के सफल वापसी के बाद शुभांशु के घर में खुशी का माहौल है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद मां ने कहा कि बेटे का मिशन पूरा हो गया है। पिता ने भी सभी का आभार जताया।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई!

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई देते हुए X पर पोस्ट शेयर करने कहा,” मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौटे आए है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।”
उसके साथ ही उन लोगों ने अंतरिक्ष नापने के साथ और कई रिकॉर्ड बनाकर वापस लौट आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *