रिया सिन्हा लद्दाख के उपराज्यपाल का बड़ा एलान: सियाचिन और गलवान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा है कि, देश के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन और गलवान को पर्यटन के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने बताया कि, यह क्षेत्र न केवल भारत-चीन सीमा पर साहस और बलिदान का प्रतीक हैं, बल्कि अब इन्हें पर्यटन की दृष्टि से भी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

4G और 5G मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू

कविंदर गुप्ता ने कहा कि लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता स्विट्ज़रलैंड से भी अधिक आकर्षक है और आने वाले वर्षों में इसे विश्व पटल पर पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में इन दुर्गम क्षेत्रों में 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू की गई है, जिससे न केवल संचार व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इसके साथ ही, भारतीय सेना भी पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। सियाचिन ग्लेशियर से कचरे की सफाई और उसके पुनः उपयोग जैसी पहलें की जा रही हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि, पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल देश की सुरक्षा और सामरिक महत्ता उजागर होगी, बल्कि यह क्षेत्र भारत की एकता, संस्कृति और विकास का प्रतीक बनकर भी सामने आएगा।

लद्दाख प्रशासन का लक्ष्य है कि, आने वाले सालों में इसे दुनिया का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाया जाए और इसकी सुंदरता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *