Baljinder Kaur: नेटफ्लिक्स पर कई शो ऐसे हैं जिनके नए सीज़न का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्सर नए सीज़न ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेंड करते हैं, लेकिन अब एक ऐसा शो आया है जिसका आखिरी सीज़न हाल ही में रिलीज़ हुआ है, और इसके साथ ही इसके पुराने सीज़न भी दर्शकों द्वारा खूब देखे जा रहे हैं।

शो ने मचाया तहलका, देखें सभी सीजन
यह हॉरर शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से दुनियाभर में चर्चा में है। पहले सीजन से ही इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है, और अब इसका पांचवां सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुका है, जिसने आते ही तहलका मचा दिया। नए सीजन के साथ ही दर्शक पुराने सीजन भी बिंज-वॉच कर रहे हैं, जिससे यह शो नेटफ्लिक्स पर लगातार टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है।

कहानी जो दिलों में बस जाए

Stranger Things की कहानी 1980 के दशक के छोटे शहर हॉकिन्स में शुरू होती है। जब एक बच्चा अचानक गायब हो जाता है, तो उसके दोस्तों और परिवार को डरावनी और रहस्यमयी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दोस्ती, बहादुरी और मासूमियत का मेल इसे केवल एक हॉरर न होकर, एक दिल छू लेने वाली कहानी भी बनाता है।

हर सीजन में नया रोमांच
सीज़न 5 का पहला भाग(Volume 1) 26/27 नवंबर 2025 को रिलीज़ हुआ। इस सीज़न में कहानी 1987 की पतझड़ से आगे बढ़ती है, जहाँ हॉकिन्स पर संकट फिर से मंडरा रहा है। पुराने और नए किरदारों के साथ, यह सीज़न पहले से भी ज़्यादा थ्रिल, सस्पेंस और भावनात्मक ड्रामा लेकर आया है और यह इस श्रृंखला का आखिरी अध्याय है।
इस शो की सबसे बड़ी खासियत है कि हर नया सीजन दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आता है। कहानी में ट्विस्ट और सस्पेंस ऐसे बनाए गए हैं कि दर्शक लगातार स्क्रीन से जुड़े रहते हैं। Netflix के आंकड़े भी इसे साबित करते हैं हर नया सीजन रिलीज होते ही टॉप 10 में अपनी जगह बना लेता है।

फैंस की राय
फैंस इस शो के किरदारों और कहानी दोनों की तारीफ कर रहे हैं। Eleven, Mike, Dustin और Lucas जैसे किरदार दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार शो के बारे में चर्चा करते रहते हैं। इसकी लोकप्रियता सिर्फ डर और थ्रिल तक सीमित नहीं है, बल्कि दोस्ती, परिवार और इंसानियत जैसे संदेश भी लोगों को जोड़ते हैं।

नेटफ्लिक्स का यह शो साबित करता है कि सही कहानी, बेहतरीन किरदार और थोड़ी डरावनी दुनिया मिलकर दर्शकों का दिल जीत सकती है। हर नए सीजन के साथ यह शो लगातार टॉप 10 में बना रहता है जो दर्शाता है कि हॉरर और थ्रिलर के साथ-साथ दोस्ती और परिवार की कहानी भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *