Muskan Garg: गुजरात का कच्छ ज़िला अपनी अनोखी संस्कृति, परंपरा और सफेद रेगिस्तान के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। रण उत्सव भले ही सबसे बड़ा आकर्षण हो, लेकिन कच्छ की असल सुंदरता तो उसके ऑफबीट और शांत डेस्टिनेशन में छिपी हुई है। यहाँ कुछ ऐसी जगहें हैं जो न सिर्फ कम भीड़ वाली हैं, बल्कि बेहद अनोखा और यादगार अनुभव देती हैं। आइए जानते हैं कच्छ के 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन जो आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए।
1.) मांडवी बीच: सुनहरी रेत और शांत समुद्री हवा:
कच्छ का मांडवी बीच उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर एक शांत और सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं। समुद्र के किनारे बहती ठंडी हवा, साफ-सुथरा बीच और पास का विजय विलास पैलेस सब मिलकर इसे एक परफेक्ट गेटअवे बनाते हैं और यहाँ का सनसेट वाकई जादुई होता है और बीच सुनहरे रंग की सी बहुत सुंदर दिखती है।
2.) धोलावीरा: सभ्यता का भव्य इतिहास:
युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट धोलावीरा आपको 5000 साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता में ले जाती है। यहाँ की प्राचीन पानी की प्रणाली, शहर की संरचना और उत्खनन स्थल इतिहास प्रेमियों के दिल को जीत लेते हैं और यहां का शांत और रहस्यमय वातावरण इसे और खास बनाता है।
3.) लोथलडूंगर: कच्छी कला का असली घर:
अगर आप कच्छ की असली हस्तकला को करीब से देखना चाहते हैं, तो लोथलडूंगर जरूर जाएं। यहाँ के कारीगर पारंपरिक कच्छी कढ़ाई, मिट्टी कला और हस्तशिल्प को नए जीवन देते हैं। गांव की सादगी और कला का सौंदर्य आपको लंबे समय तक याद रहेगा।
4.) नारायण सरोवर: आध्यात्म और प्रकृति का अनूठा संगम:
समुद्र किनारे बसा नारायण सरोवर आध्यात्म और शांति दोनों का अनोखा मिश्रण है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मन को बेहद सुकून देती है। पास ही स्थित कोटेश्वर मंदिर इसकी आध्यात्मिकता को और गहरा बना देता है।
5.) काला डूंगर: कच्छ का सबसे ऊंचा बिंदु, जहाँ से दिखता है अनंत रण:
काला डूंगर, जिसे ब्लैक हिल भी कहते हैं, कच्छ का सबसे ऊँचा स्थान है। यहाँ से आप सफेद रण के अनंत विस्तार को देखने का अनोखा अनुभव पा सकते हैं। पहाड़ी के ऊपर स्थित दत्तात्रेय मंदिर और यहाँ मिलने वाली ठंडी हवा इस जगह को दिव्य बना देती है। शाम के समय यहां से दिखने वाला दृश्य कच्छ का सबसे खूबसूरत पैनोरमा माना जाता है।
कच्छ केवल रण उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, इतिहास, कला, प्रकृति और शांति का एक शानदार मेल है। अगली बार कच्छ जाएं, तो इन ऑफबीट जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें, आपका सफर और भी खास और यादगार बन जाएगा!
कच्छ सिर्फ रण उत्सव नहीं! ये 5 ‘ऑफबीट’ डेस्टिनेशन हैं असली छिपे हुए रत्न: एक बार जरूर करें एक्सप्लोर
