Toshi Gupta: क्या आप जानते हैं, एक एसे टूरिज़्म के बारे में जहां लोग गुमने नहीं बल्कि खाने जाते हैं। जी हां आज कल स्नैक टूरिज़्म की चर्चा जोरो पर हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं स्नैक टूरिज़्म? क्या हैं इसके फायदे?

स्नैक टूरिज्म क्या होता हैं ?

स्नैक टूरिज़्म एक तरह का पर्यटन हैं। जिसमें लोग किसी जगह का मशहूर खाना खाने जाते हैं। खासकर वहाँ के स्नैक्स और स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने के लिए ट्रेवल करते हैं। इसमें लोग स्थानीय बाजारों, ठेलों और छोटी दुकानों पर मिलने वाले पारंपरिक नाश्तों का भी अनुभव करते हैं। इससे उस जगह की संस्कृति और परंपराओं को समझने का मौका मिलता हैं। इसके आलावा आप स्थानीय लोगों की जीवनशैली से भी रूबरू होते हैं । स्नैक टूरिज़्म स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने में मदद करता हैं।

स्नैक टूरिज्म के लिए कौन कौन सी जगह मशहूर हैं ?

दिल्ली – दिल्ली को भारत का स्ट्रीट फूड हब माना जाता हैं। यह का स्ट्रीट फ़ूड लोगों को बहुत आकर्षित करता हैं। यहाँ गोलगप्पे, चाट, आलू टिक्की, छोले भटूरे और कई प्रकार के पराठे मिलते हैं। खासकर पुरानी दिल्ली के इलाको जिसमें चांदनी चौक अपने पारंपरिक स्नैक्स के लिए मशहूर हैं।

मुंबई – मुंबई अपने तेज़, सस्ते और स्वादिष्ट स्नैक्स के लिए प्रसिद्ध हैं। जो शहर की बिज़ी जीवनशैली के लिए बिल्कुल सही हैं। यहाँ के आइकोनिक स्नैक्स जैसे पाव भाजी, मिसल पाव और भेल पूरी यहाँ की जान हैं। हर दिन हज़ारो लोग जुहू बीच और चौपाटी जैसी जगहों पर जा कर स्ट्रीट फ़ूड का मज़ा लेते हैं।

इंदौर – मध्य प्रदेश में बसा इंदौर अपने स्ट्रीट फ़ूड के लिए काफी मशहूर मन जाता हैं। यहाँ पर मौजूद छप्पन मार्किट अपने स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता हैं। इंदौर में आपको पोहा-जलेबी, समोसा, कचोरी और भुट्टे खाने को मिलेंगे। साफ-सफाई, स्वाद और विविधता की वजह से इंदौर स्नैक टूरिज़्म के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। कई लोग मुख्य रूप से यहाँ के खाने के लिए यात्रा करते हैं।

कोलकाता – कोलकाता बंगाली फ्लेवर और स्ट्रीट स्नैक्स का अनोखा मिश्रण पेश करता हैं। यहाँ के लोकप्रिय स्नैक्स में फुचका, काठी रोल, झल मुरी, चॉप्स और मिठाई जैसे मिष्टी दोई शामिल हैं। ये स्नैक्स बंगाल की सांस्कृतिक को दर्शाते हैं। स्नैक टूरिस्ट्स कोलकाता इस वजह से पसंद करते हैं क्योंकि यहाँ मसालेदार स्ट्रीट फूड और प्रसिद्ध बंगाली मिठाइयाँ दोनों मिलती हैं।

अहमदाबाद – अहमदाबाद अपने शाकाहारी स्नैक्स और गुजराती खाने की संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। यहाँ ढोकला, खमण, फाफड़ा, हांडवो और थेपला जैसे स्नैक्स बहुत लोकप्रिय हैं। यहाँ मानेक चौक एक ऐसी जगह हैं जहाँ लोग देर रात तक स्नैक्स का आनंद लेते हैं। अहमदाबाद स्नैक टूरिज़्म के लिए इसलिए आकर्षक हैं क्योंकि यहाँ का खाना हल्का, स्वस्थ और पारंपरिक स्वादों से भरपूर होता हैं ।

स्नैक टूरिज्म के क्या क्या फैयदे होते हैं ?

स्नैक टूरिज्म के बहुत से फैयदे होते हैं जैसे –


1- स्थानीय भोजन और संस्कृति को बढ़ावा मिलता हैं।
2- छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स की कमाई बढ़ती हैं।
3- स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं।
4- पारंपरिक और प्रसिद्ध स्नैक्स को पहचान मिलती हैं।
5- अलग अलग संस्कृतियों के बीच आपसी समझ बढ़ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *