Toshi Gupta: इन दिनों इस नए ट्रेंड को हर कोई फॉलो कर रहा हैं। डाइटिंग का ये नया ट्रेंड युवाओं को बहुत पसंद आ रहा हैं। आजकल की दोड़ भाग से भरी जिंदगी में रेनबो डाइट ही अच्छी सेहत का राज़ हैं। अगर आप रेनबो डाइट के इस नए ट्रेंड से रुबरु नहीं हुए हैं, तो घबराई मत। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्या होती हैं रेनबो डाइट ? इससे आपको क्या फायदा होता हैं? आखिर क्यों रेनबो डाइट का ट्रेंड जोरों पर हैं? तो चलिए जानते हैं।

क्या होती हैं रेनबो डाइट ?

रेनबो डाइट एक तरीके की पोष्टिक डाइट हैं। जिससे हमें सभी प्रकार के विटामिन एक जगह मिल जाते हैं। रेनबो डाइट में हर दिन इंद्रधनुष के रंग का खाना जाता हैं। जिसमें हमें अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां खानी पड़ती हैं। जिसकी मदद से हमारे शरीर में माइक्रो और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी पुरी होती हैं।

आखिर क्यों रेनबो डाइट का ट्रेंड जोरों पर हैं ?

आज के समय में लोग इतने बिजी हैं, कि उनके पास खुद के लिए समय ही नहीं हैं। जिसमें रेनबो डाइट उनके लिए एक आसान तरिका हैं। जिससे वह अपनी डाइट को हेअल्थी बना सकते हैं। डाइटिंग का ये नया ट्रेंड सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसलिए यह रेनबो डाइट का ट्रेंड जोरों पर हैं।

रेनबो डाइट के क्या – क्या फायदे होते हैं ?

इस शानदार रेनबो डाइट के बहुत से फायदे जैसे-

1- ज़्यादा रंगीन फल और सब्जियां खाने से शरीर में फाइबर की कमी पुरी होती हैं।
2- रेनबो डाइट की वजह से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता हैं।
3- इस डाइट को फॉलो करने से आवश्यक पोषक तत्व की कमी नहीं होती।
4- यह रेनबो डाइट हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रखती हैं।
5- साथ ही साथ, हमारे शरीर को हेअल्थी रखने में मदद करती हैं।

रेनबो डाइट में किस रंग के फल और सब्जियां खानी चाहिए ?

हमें अपनी रेनबो डाइट को पोष्टिक बनाने के लिए ज्यादातर लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, सफेद, और बैंगनी रंगो का प्रयोग करना चाहिए। क्योकिं-

1- लाल – इस रंग की सब्जियां और फल खाने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम होता हैं। लाल फल और सब्जियां जैसे- टमाटर, स्ट्रॉबेरी, और लाल शिमला मिर्च आदि।

2- नारंगी – नारंगी रंग की सब्जियां और फल के सेवन से विटामिन ए की कमी पुरी होती हैं। जिससे आंखों और स्किन अच्छी रहेती हैं। नारंगी फल और सब्जियां जैसे- गाजर, संतरा आदि।

3- पीला – पीले रंग को अपनी डाइट में एड करने से आप मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी गंभीर बिमारी से बच सकते हैं। पीले फल और सब्जियां जैसे- केला, अनानास, और पीली शिमला मिर्च आदि।

4- हरा – हरे रंग की सब्जियां और फल खाने से विटामिन k की कमी पुरी होती हैं। हरे फल और सब्जियां जैसे- पालक, ब्रोकली, और कीवी आदि।

5- नीला/बैंगनी / सफेद – इस रंगो के फल और सब्जियों में एंथोसायनिन और एंटीऑक्सिडेंट प्रेजेंट होते हैं। जिसकी मदद से आपका हार्ट हेअल्थी रहता हैं। जैसे- ब्लूबेरी, जामुन, बैंगन, लहसुन, और फूलगोभी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *