Toshi Gupta: क्या आप भी इस हफ्ते आगरा जाने का प्लान कर रहे हैं। अगर हां , तो रुक जाइये क्योकि आप आगरा के साथ उसके आस पास की जगहों को भी घूम सकते हैं। जी हां, आज हम आपको बताएँगे कुछ ऐसी जगहें जो आगरा से बस 200-300 किलोमीटर दूर हैं। चलिए जानते हैं।
1- सरिस्का नेशनल पार्क: अगर आप भी इस हफ्ते कीचड़ भरे रास्तों पर एडवेंचरस सफर, तरह–तरह की वनस्पतियाँ और जीव-जंतु, देखना चाहते हैं। तो ये जगह आपके लिए बेस्ट हैं। साथ ही इसमें रॉयल बंगाल टाइगर भी शामिल हैं । यह आगरा से लगभग 176.3 किमी दूर है।
2- वृंदावन: उत्तर प्रदेश में स्थित यह एक पवित्र शहर हैं। ,जो यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। वृंदावन आगरा से करीब 68 किमी की दूरी पर हैं। जहा जा कर आप अपना वीकेंड अमेजिंग बना सकते हैं।
3- भीमताल: इस हफ्ते अगर आप सैर सपाटे के मूड में हैं तो आप आगरा से भीमताल जा सकते हैं। जहा आपको बेहतरीन नज़रें देखने को मिलेंगे। यह आगरा से लगभग 460 किमी हैं ।
4- नैनीताल: जिसे आमतौर पर “लेक डिस्ट्रिक्ट” कहा जाता हैं। यह “लेक डिस्ट्रिक्ट” आपके वीकेंड को कमाल बनाने में मदद करेगा। आपको बता दे , नैनीताल कुमाऊँ हिमालय में लगभग 2000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं। साथ ही ,आगरा से नैनीताल की दूरी लगभग 420 किमी हैं ।
5- धौलपुर: अगर आप आगरा के पास किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहाँ राजसी इतिहास की झलक मिले। तो धौलपुर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। आगरा से धौलपुर की दूरी करीब 95 किमी है।
