Toshi Gupta: क्या आपका चेहरा भी डल और बेजान दिखने लगा हैं? क्या आपके चेहरे के पोर्स भी बार- बार खुल जाते हैं? यदि हां, तो घबराई मत आज हम आपको बताएंगे कि ओपन पोर्स को कैसे बंद या कम किया जाता हैं। चलिए जानते हैं –

1.चेहरे की सफाई : जिन लोगों की त्वचा तैलीय (oily) होती हैं। उन्हें दिन में दो से तीन बार अपना चेहरा साफ करना चाहिए। इससे चेहरे पर जमा तेल, धूल और गंदगी हट जाती हैं। जब पोर्स में गंदगी नहीं भरती, तो पोर्स बंद होने लगते हैं।

2. मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी चेहरे के खुले पोर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी खींच लेती हैं और स्किन को टाइट बनाती हैं। हफ्ते में 2 बार मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से त्वचा साफ और मुलायम दिखने लगती हैं।

3. बर्फ के टुकड़े : खुले पोर्स को कम करने के लिए बर्फ सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता हैं। साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर 15–20 सेकंड हल्के-हल्के चेहरे पर रखें। इससे स्किन टाइट होती है, पोर्स सिकुड़ते हैं और चेहरे की सूजन भी कम होती हैं।

4. पपीता: पपीता स्किन को टाइट और साफ दोनों करता है। यह चेहरे से गहराई में जमी गंदगी निकालता है और पोर्स को छोटा दिखाने में मदद करता है। इसे मैश करके 10–15 मिनट चेहरे पर लगा सकते हैं।

5. एलोवेरा जेल : एलोवेरा जेल रोज़ चेहरे पर लगाने से त्वचा को गहराई तक पोषण मिलता हैं। यह स्किन को कूलिंग देता हैं और पोर्स को धीरे-धीरे कम करता हैं। एलोवेरा रोज़ाना नाइट जेल की तरह भी लगाया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *