Baljinder Kaur: आज के डिजिटल युग में फ़ोन कॉल और मैसेज के माध्यम से फ्रॉड (Scam) बहुत आम हो गए हैं। अक्सर लोग अनजाने में फ़ोन पर “हां” कह देते हैं और इसके चलते उनका पैसा या व्यक्तिगत जानकारी धोखाधड़ी करने वालों के हाथ लग जाता है। यह बहुत ही सरल लेकिन खतरनाक तरीका है जिसे साइबर अपराधी बड़े ही चालाकी से अंजाम देते हैं।

“हां” कहने वाला Scam क्या है?
यह Scam आम तौर पर तब होता है जब कोई आपको फ़ोन पर कॉल करता है और कहता है कि आप किसी ऑफ़र, सर्वे या मुफ्त सेवा के लिए चुने गए हैं। कॉल के दौरान, अगर आप सिर्फ “हां” बोल दें या रिकॉर्डिंग में अपनी अनुमति दे दें, तो ये अपराधी इसका इस्तेमाल आपकी सहमति के रूप में करते हैं। इसके बाद:
आपके मोबाइल पर अनजाने में महंगे सब्सक्रिप्शन चालू कर दिए जाते हैं।
बैंक या पेमेंट ऐप से पैसा कट जाता है।
आपकी निजी जानकारी (जैसे नाम, पता, बैंक डिटेल्स) चोरी हो जाती है।
सिर्फ “हां” बोलना ही काफी होता है, ताकि अपराधी इसे कानूनी अनुमति की तरह दिखा सके।

इस Scam के सामान्य तरीके

अपराधी ऑटो कॉल भेजते हैं और कहते हैं कि आप किसी पुरस्कार या मुफ्त सेवा के हकदार हैं। आप “हां” बोलते ही सब्सक्रिप्शन चालू हो जाता है।कई बार अपराधी खुद को बैंक या मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताते हैं और कहते हैं कि आपके अकाउंट में समस्या है। वे आपका OTP या बैंक विवरण मांगते हैं।आपको नया स्मार्टफोन/गिफ्ट कार्ड जीतने का मौका मिला है,जैसे ऑफ़र दिखा कर वे आपका विश्वास जीतते हैं।कॉल पर आपकी आवाज़ रिकॉर्ड कर लेते हैं और बाद में इसे आपकी अनुमति के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

Scam के संकेत जो पहचानना ज़रूरी है
कॉलर तुरंत दबाव डाल रहा है।
मुफ्त ऑफ़र या गिफ्ट कार्ड का लालच।
बैंक या कंपनी की जानकारी देने के लिए कह रहा है।
आपसे केवल “हां” बोलने के लिए कहा जा रहा है।
यदि आपको इनमें से कोई भी संकेत मिले, तो कॉल काट दें और सुरक्षा उपाय अपनाएँ।

इस Scam से कैसे रहें सुरक्षित
यदि किसी अनजान नंबर से कॉल आ रही है, तो सीधे “हां” या किसी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा न करें।किसी भी कॉल पर ऑफ़र सुनकर जल्दी में हां कहना खतरनाक हो सकता है। हमेशा पहले सोचें और ज़रूरी हो तो कॉल काट दें।

कुछ अपराधी आपकी आवाज़ रिकॉर्ड कर लेते हैं और बाद में इसे अनुमति के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।अनजान व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट, OTP, कार्ड नंबर या इंटरनेट बैंकिंग जानकारी न दें।मोबाइल और एप्स की सुरक्षा अपडेट हमेशा चालू रखें। अनजाने ऐप इंस्टॉल करने से बचें।यदि आपको लगे कि आपका पैसा या जानकारी चुराई गई है तो तुरंत बैंक या मोबाइल सेवा प्रदाता से संपर्क करें और पुलिस/साइबर हेल्पलाइन को रिपोर्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *