Toshi Gupta: आज के समय में इंटरनेट , सोशल मीडिया हमारी ज़दगी का एक अहम हिस्सा बन चुका हैं। बिना डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जीवन अधूरा सा लगता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं आपका यह लाइफस्टाइल आपके लिए खतरनाक और जानलेवा बन सकता हैं। जी हां लगातार इंटरनेट, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का यूज करने से आपकी सेहत, व आपकी जीवनशैली पर गंभीर असर पड़ सकता हैं। इससे बचने के लिए डिजिटल डिटॉक्स का एक नया ट्रेंड जोरों पर हैं। जिसे हर कोई फॉलो करना चहता हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या होता हैं डिजिटल डिटॉक्स ?

डिजिटल डिटॉक्स क्या होता हैं ?

डिजिटल डिटॉक्स यानी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बना लेना। यह एक तरह का नया ट्रेंड हैं। इस डिजिटल डिटॉक्स में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, लेपटोप, टैब, आदि से कुछ दिन या घंटो की दूरी बना ली जाती हैं। यह एक ऐसा समय होता हैं, जब आप सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसिस से ब्रेक ले लेते हों। इसके जरिए आप अपने परिवार के ओर भी करीब आ जाते हैं। यह कांसेप्ट आज के समय में हर कोई अपना रहा हैं।

डिजिटल डिटॉक्स क्यों जरूरी हैं ?

आज के समय में डिजिटल डिटॉक्स बहुत जरूरी हैं। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे-

1.जो लोग डिजिटल आइटम्स का फ्रेक्वेंटली यूज करते हैं, उन्हें ADHD जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता हैं।

  1. आज के युवाओं को सोशल मीडिया के FOMO से बचाने के लिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी हैं।
  2. इसके अलावा लगभग 52.7 % लोग एसे हैं, जो AI पेरेंटिंग का यूज करते हैं। जो की आने वाले समय में खतरनात साबित हो सकती हैं। तो इस से बचने के लिए भी डिजिटल डिटॉक्स इम्पोर्टेन्ट हैं।
  3. इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग से बचने के लिए भी यह एक कारगर तरीका हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी, डिजिटल डिटॉक्स की शुरुआत साल 2010 में की गई थी। जिसमें कुछ समय के लिए टेक्नोलॉजी से दूर रहने को कहा गया था।

डिजिटल डिटॉक्स से आपके लाइफस्टाइल में क्या बदलाव आ सकते हैं ?

इसे फॉलो करने से आपका लाइफस्टाइल काफी हद तक बदल सकता हैं। इसके जरिए आप अपने फॅमिली मेंबर्स के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। जिससे आपके रिशते मज़बूत होगें। इसको अपनाने से आपकी स्लीप साइकिल ठीक हो सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि, आपका स्क्रीन टाइम भी कम होगा। जिससे आपके चश्मे का नंबर मेन्टेन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *