Toshi Gupta: क्या आप भी रोज़ रोज़ घर का खाना खाते खाते बोर हो गए हैं। अगर हां , तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ख़ास रेस्टोरैंट्स के बारे में बताएँगे, जिनका खाना ही नहीं बल्कि यहाँ का इंटीरियर भी ख़ास हैं। तो चलिए जानते हैं भारत के कुछ अनोखे रेस्टोरैंट्स के बारे में।
1- कैदी किचन: कैदी किचन चेन्नई का पहला और इकलौता जेल-थीम वाला रेस्टोरेंट हैं। यह एक शाकाहारी मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट हैं।
2- फ़्लोटिंग रेस्टोरेंट: इस रेस्टोरेंट का प्रवेशद्वार एक ऐसा वॉकवे हैं, जो पानी पर तैरता हैं। यही इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। इसका फ़्लोटिंग-सिमेंट बेसमेंट और लकड़ी की दीवारें इसे असली केरल वाला माहौल देती हैं।
3- गुफा रेस्टोरेंट: यह गुफा-थीम वाला रेस्टोरेंट एक बेहद अनोखे डाइनिंग का अनुभव देता हैं । जहां आंध्र प्रदेश के असली स्वादों का आनंद लिया जा सकता हैं।
4- द येलो हाउस: द येलो हाउस राजस्थान की रेत से प्रेरित छोटा और आरामदायक रेस्टोरेंट हैं। साथ ही, यह आधुनिक और स्टाइलिश इंटीरियर के साथ रोबोटिक कॉन्सेप्ट अपनाने वाला पहला रेस्टोरेंट हैं ।
5- नेचर्स टॉयलेट कैफ़े: यह भारत का पहला टॉयलेट-थीम वाला कैफ़े हैं। जो अहमदाबाद में स्थित हैं। नेचर्स टॉयलेट कैफ़े स्वच्छता और शौचालयों का संदेश देने के लिए बनाया गया हैं ।
6- द लकी रेस्टोरेंट: द लकी रेस्टोरेंट इसलिए खास है क्योंकि इसके अंदर 12 कब्रें मौजूद हैं। माना जाता है कि ये कब्रें 16वीं शताब्दी के एक सूफी संत के अनुयायियों की हैं। यह रेस्टोरेंट अहमदाबाद में स्थित हैं ।
