Toshi Gupta: क्या आप भी अपने होठो को गुलाबी और सुन्दर बनना चाहते हैं। अगर हाँ तो ये खबर आपके लिए हैं। क्योकि आज हम आपको बताएँगे की आप लिप फिलर की मदद से आप अपने होठ सुन्दर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं की क्या होते हैं लिप फिलर?
क्या होते हैं लिप फिलर?
यह एक तरह का ट्रीटमेंट होता है| जिससे आपके होंठ और भी ज्यादा सुंदर हो जाते हैं. दरअसल यह एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है. जिसे अक्सर लोग अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए करते हैं। इस ट्रीटमेंट को करने के लिए हयालूरोनिक एसिड की जरूरत होती है. जो की हमारे शरीर में पाया जाता है। आपको यह ट्रीटमेंट एक साल या 6 महीने तक चलता है।
हयालूरोनिक एसिड क्या होता है?
हयालूरोनिक एसिड एक तरह का एसिड है। जो हमारे शरीर में पाया जाता है। यह पानी को बहुत अच्छे तरीके से सौखता है। जिसकी वजह से हमारी स्किन हाइड्रेटेड रहती है। यह ज्यादातर आंखों में, जोड़ों में,या त्वचा में पाया जाता है।
क्या लिप फिलर ट्रीटमेंट भी खतरनाक हो सकता है?
जी हां बिल्कुल यह ट्रीटमेंट भी बहुत खतरनाक हो सकता है। यदि, यह ट्रीटमेंट बिगड़ जाए या खराब हो जाए तो आपको बहुत सी गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे-
1- होठों का टेढ़ा-मेढ़ा होना- यदि आपका लिप फिलर ट्रीटमेंट खराब हो जाता है। तो आपके होंठ टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं।
2- सूजन- लिप फिलर की वजह से आपके होठों पर सूजन आ सकती है। जो की बहुत दर्दनाक होती है।
3- इंफेक्शन – यदि आप लिफ्ट लड़की समय-समय पर सफाई ना करें। तो उसकी वजह से आपको इंफेक्शन हो सकता है। जैसे होठों का लाल पड़ना, दर्द होना,और दाने होना।
4- गांठ- यह एक खतरनाक स्थिति हो सकती है। जिसमें आपके होंठ सुजने लगते हैं। जिसके कारण उसमें गांठ बन जाती है।अगर आप सही समय पर इस पर ध्यान ना दें, तो यह कैंसर का रूप भी ले सकती है।
