Toshi Gupta: आपने दुनिया के लाखों जादुई पत्थरों के बारे में सुना या देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना हैं कि इंसानों की तरह पत्थर भी चल सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे दुनिया के रहस्यमय पत्थर जो चल सकते हैं। चलिए जानते हैं आखिर कैसे एक पत्थर चल सकता हैं?
कहां मिलते हैं दुनिया के चमत्कारी “चलते पत्थर” ?
दुनिया के जादुई “चलते पत्थर” कैलिफ़ोर्निया की ‘डेथ वैली’ (मौत की घाटी) में पांए जाते हैं। इस मौत की घाटी में पत्थर अपने आप चलते हैं। वह खुद-ब-खुद एक जगह से खिसकते हुए दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। जो की पुरी दुनिया के लिए एक रहस्य हैं।
आखिर खुद-ब-खुद कैसे चलते हैं ये पत्थर ?
यह रहस्यमय पत्थर सर्दियों के खास मोसम में चलते हैं। दरअसल, ठंड के मोसम में कैलिफ़ोर्निया की डेथ वैली में पानी जम जाता हैं। जिसकी वजह से वहां झील बन जाती हैं। जब धुप निकलती हैं तो वह झील पिघलने लगती हैं। जिसके कारण बर्फ की परतें पत्थरों को धकेलने लगती हैं। जिसकी वजह से पत्थर खुद-ब-खुद चलने लगते हैं। या एसा अहसास दिलाते हैं कि वह चल रहे हैं।
क्या हैं कैलिफ़ोर्निया की ‘डेथ वैली’ (मौत की घाटी) ?
कैलिफ़ोर्निया की ‘डेथ वैली’ (मौत की घाटी) उत्तरी अमेरिका में मौजुद हैं। अमेरिका की यह डेथ वैली बहुत गर्म रहती हैं। इसका तापमान 49 सेंटीग्रड रहता हैं। आपकों जानकर हैरानी होगी 1870 में डेथ वैली में हजारों जानवरों और इंसानों की हड़िया पाई गई थीं। जिसके बाद इसका नाम ‘डेथ वैली’ (मौत की घाटी) रख दिया गया।
