Toshi Gupta: हमारे देश में लाखों लोग आये दिन ग्रीन टी का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप ये जानते है इसका इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है ? अगर नहीं , तोह चलिए आज हम आपको बताते है, आखिर ग्रीन टी पीने से क्या क्या नुकसान हो सकते है।

नींद में खलल : ग्रीन टी में कैफीन होता हैं। जो दिमाग को सतर्क रखता है। अगर इसे ज्यादा मात्रा में या रात में पी लिया जाए तो नींद न आने की समस्या हो सकती है। लगातार देर रात तक ग्रीन टी पीने से शरीर का बॉयोलॉजिकल क्लॉक प्रभावित होता है। जिस से नींद का चक्र बिगड़ सकता है।

पेट में समस्या : खाली पेट ग्रीन टी पीने से एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है। इसमें मौजूद टैनिन (Tannin) एसिड उत्पादन को बढ़ाते है। जिससे गैस, भारीपन या पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए ग्रीन टी हमेशा खाने के बाद या हल्का नाश्ते के साथ पीनी चाहिए।

आयरन कम होना : ग्रीन टी में टैनिन और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं। जिस से शरीर में आयरन (Iron) की कमी हो सकती हैं। अगर इसे लगातार लिया जाए, तो यह एनिमिया (Iron Deficiency) या कमजोरी का कारण बन सकता है। इसलिए ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए।

हार्टबीट का बढ़ना : ज़्यदा ग्रीन टी पीने से दिल की धड़कन तेज हो सकती है। जिसकी वजह से आपको घबराहट या चक्कर जैसा महसूस हो सकता है। इसीलिए जिन लोगो को हार्ट से रिलेटेड समयसिया हैं। उन्हें इस से दूर रहना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा : गर्भावस्था में ज्यादा ग्रीन टी पीना सुरक्षित नहीं माना जाता। क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन गर्भवती महिलाओं की सेहत पर असर डाल सकते हैं। लेकिन 2 से 3 दिन में एक बार पी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *