Toshi Gupta: आपने सुन्दर संसेट या सनराइज के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने “विंटर लाइन्स” के बारे मे सुना हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बातएंगे ऐसे नज़ारे के बारे मे जिसका मज़ा हर कोई लेना चाहता हैं।
क्या हैं विंटर लाइन्स?
विंटर लाइन्स प्रकृति की बेहद खूबसूरत दिखने वाली चीज हैं। जिसे हर कोई अपनी आँखों मे कैद करना चाहता हैं। यह नजारा आपको भारत के मसूरी मे देखने को मिलेगी। दरअसल सर्दियों मे शाम के समय आसमान मे एक सीधी नारंगी और लाल रंग की लाइन देखने को मिलती हैं। जिससे मसूरी की विंटर लाइन्स कहा जाता हैं।
यह विंटर लाइन्स सर्दियों में ही क्यों बनती हैं?
मसूरी की विंटर लाइन आप सिर्फ सर्दियों मे ही देख सकते हैं। क्योंकी सर्दियों के समय ठंडी हवा दून वैली के नीचे फंस जाती हैं। जिसके ऊपर हल्की गर्म हवा की लेयर बन जाती हैं। इन ठंडी और गर्म हवा की वजह सें एक बाउंड्री बनती हैं। जिसकी वजह सें संसेट की रौशनी सीधा इन बाउंड्रीज पर पड़ती है और एक ऑरेंज रेड लाइन क्रिएट करती हैं।
विंटर लाइन्स कब और कहा देख सकते हैं?
विंटर लाइन्स का यह शानदार नजारा आप अक्टूबर के अंत और जनवरी के पहले हफ्ते तक देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसको मसूरी के जियोर्ज एवरेस्ट पीक, माल रोड या लंडओर एरिया सें भी देख सकते हैं।
