Toshi Gupta: क्या आपको भी चॉक, मिटटी या बर्फ खाने का मन करता हैं? अगर हाँ, तो कही आप भी इस बीमारी से ग्रस्त तो नहीं ? क्योकि आज हम आपको बताएँगे एक ऐसी बीमारी के बारे में जिमसें आपको अजीब अजीब सी क्रेविंग्स का सामना करना पड़ता हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं यह बीमारी ?
क्या हैं पीका डिसऑर्डर ?
पीका डिसऑर्डर, एक मानसिक और पोषण से जुड़ा डिसऑर्डर हैं। जिसमें इंसान को अजीब अजीब चीज़ें जैसे, चॉक, मिटटी या बर्फ खाने की इक्छा होती हैं। यह समस्या ज़्यादातर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों में देखी जाती है।
किन कारणों की वजह से होती हैं यह बीमारी ?
1- आयरन या जिंक की कमी।
2- ओसीडी जैसी मानसिक समस्याएं।
3- डेवलपमेंट से जुड़ी समस्याएं या देरी से बौद्धिक विकास होना।
4- प्रेग्नेंसी का समय।
5- तनाव या भावनात्मक समस्याएँ।
पीका से कैसे बचा जा सकता हैं?
पिका डिसऑर्डर से पूरी तरह बचना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन कुछ सावधानियां और उपाय अपनाकर जोखिम को कम किया जा सकता हैं। यहाँ कुछ तरीके हैं :
1- खाने में आयरन, जिंक, कैल्शियम और विटामिन्स सही मात्रा में लें।
2- छोटे बच्चों को मिट्टी, रंग, साबुन, आदि खाने से रोकें।
3- तनाव, उदासी या मानसिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें।
4- अगर कोई बार-बार ऐसी चीज़ें खा रहा हैं, तो डॉक्टर या मनोचिकित्सक से तुरंत सलाह लें।
