Toshi Gupta: सर्दिया शुरू होते ही सर्दी जुकाम भी साथ में शुरू हो जाता हैं। जिसके कारण सर दर्द , बदन दर्द , थकान जैसी समस्याओं का समाना करना पड़ता हैं। इस दौरान अगर आप सही समय पर घरेलू उपाय कर लें तो सर्दी से बचा जा सकता हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टरों के अनुसार, कुछ कुदरती चीजें ऐसी हैं जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं। बल्कि हमारे शरीर को सर्दी-जुकाम से बचाने में भी कारगार हैं। तो चलिए जानते हैं, कुछ ऐसे उपाय जिनकी मदद से आप सर्दी जुकाम पर काबू पा सकते हैं।

दालचीनी : दालचीनी एक ऐसा मसाला हैं जो आपके शरीर को गरम रखता हैं। इससे खाने से शरीर में तेज़ी से गर्माहट पैदा होती हैं। जो सर्दी को दूर भागने में मदद करता हैं। डॉक्टरों की माने तो , दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो सर्दी जुकाम के वायरल से लड़ने में मदद करते हैं।

अंडा : सर्दियों में अंडा एक जड़ी बूटी की तरह काम करता हैं। क्योंकि अंडे में विटामिन बी12, विटामिन डी, और राइबोफ्लेविन (बी2) होते हैं। जिसे खाने से आपके शरीर को गर्मी मिलती हैं। जो आपको सर्दी जुकाम के संक्रमण से दूर रखता हैं। इसीलिए डॉक्टर्स खुद कहते हैं की सर्दियों में रोजाना 1 अंडा खाना चाहिए। ताकि आपका शरीर मजबूत रहे और जल्दी ठण्ड ना पकड़े।

हल्दी : ठंड के मौसम में हल्दी एक एंटिसेप्टिक पदार्थ के रूप काम करती हैं। हल्दी में विटामिन C, B6 और विटामिन k होता हैं। साथ ही पोटेशियम और कैल्शियम भी पाए जाते हैं। इन सब विटामिन्स के साथ हल्दी में करक्यूमिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता हैं। जिसका सेवन करने से आपको सर्दी जुकाम से राहत मिलती हैं।

शहद: शहद एक आयुर्वेदिक एलिमेंट हैं। जिसे ना केवल डॉक्टर्स बल्कि बड़े बूढ़े भी एक दवा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। अगर आप एक चमच शहद में अदरक का रास मिलकर पीएंगे तो आपके गले का दर्द , नाक बहना जैसी समस्या चुटकियों में ठीक हो जाएंगी।

तुलसी : तुलसी एक आयुर्वेदिक औषधि हैं। जो सर्दी जुकाम में कारगर साबित होती हैं। तुलसी की चाय या कड़ा पीने से आपकी सर्दी जल्द से जल्द ठीक होती हैं। क्योंकि तुलसी में विटामिन c होता हैं। जो आपके शरीर को सर्दी जुकाम से दूर रखता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *