Toshi Gupta: क्या आप भी आँखों के नीचे बसे “काले घेरो” यानि डार्क सर्किल से परेशान हैं ? अगर हाँ, तोह यह खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको बताएँगे की कैसे आप घर बैठे बिना खर्चे के डार्क सर्कल्स कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ घरेलु उपाए , जिनकी मदद से आप डार्क सर्कल्स गायब कर सकते हैं।
ठंडे खीरे या आलू के स्लाइस: यह उपाए डार्क सर्कल्स पर बहुत असरदार होता हैं। क्योकि इस से आपकी आखों ठंडक मिलेगी। यदि रोज़ आप आलू और खीरे के मोठे मोठे स्लाइस काटकर अपनी आँखों पर लगाएंगे तो आपको डार्क सर्कल्स में आराम मिल सकता हैं।
टी बैग: दूसरा सबसे असरदार तरीका हैं, टी बैग। टी बैग का इस्तेमाल करने से आपके डार्क सर्कल्स हलके होते हैं। क्योकि इनमें मौजूद कैफीन डार्क सर्कल्स के लिए बहुत कारगर साबित होता हैं।
एलोवेरा जेल : एलोवेरा जेल आपकी आँखों के डार्क सर्किल को ठीक करने में काफी मदद कर सकता हैं। ऐसा इसलिए क्योकि एलोवेरा जेल आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता हैं।
नारियल का तेल: नारियल तेल डार्क सर्कल्स के लिए एक रामबड़ इलाज हैं। नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर धीरे-धीरे आंखों के नीचे लगाएं और रात भर छोड़ दें। ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं।
पर्याप्त नींद: हर रात 7-9 घंटे की नींद लें और दिनभर में खूब पानी पिए। इससे शरीर से टॉक्सिक सुब्स्टेन्सेस बाहर निकलते है। साथ ही साथ आंखों के नीचे की सूजन भी काम होती हैं।
