Baljinder Kaur: बुढ़ापा आते ही सबसे बड़ी चिंता नियमित आय की होती है। इसी चिंता को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना शुरू की है। यह योजना खास तौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों और कम आय वर्ग के लिए बनाई गई है ताकि उन्हें 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन मिल सके। इस योजना के तहत ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की मासिक पेंशन का विकल्प मिलता है।

क्या है अटल पेंशन योजना?
अटल पेंशन योजना एक सरकारी पेंशन स्कीम है जिसे पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) संचालित करती है। इसमें व्यक्ति को कामकाजी उम्र में नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम निवेश करनी होती है। इसके बदले 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर उसे तय पेंशन मिलती है।
पेंशन 60 साल के बाद शुरू होती है और न्यूनतम 20 साल तक योगदान जरूरी।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं जैसे:
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो।
बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता होना अनिवार्य।
मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
आमतौर पर यह योजना कम आय और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है।

कितना करना होता है निवेश?
इस योजना में निवेश की राशि आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन पर निर्भर करती है।
अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में ₹5000 पेंशन चुनता है तो उसे लगभग ₹210 प्रति माह जमा करने होते हैं।
30 साल की उम्र में यही पेंशन पाने के लिए करीब ₹577 प्रति माह का योगदान देना होता है।
जितनी देर से योजना से जुड़ेंगे उतना अधिक मासिक योगदान देना पड़ेगा।

योजना के प्रमुख फायदे
बुढ़ापे में निश्चित और नियमित आय
सरकारी योजना होने के कारण पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
छोटी बचत से बड़ा लाभ होगा।
पेंशनधारक की मृत्यु के बाद पति/पत्नी को पेंशन मिलेगी ।
दोनों के न रहने पर नॉमिनी को जमा राशि वापस।

आवेदन कैसे करें?

अटल पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान है:
अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं।
वहां अटल पेंशन योजना का फॉर्म लें।
आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर की KYC कराएं।
पेंशन राशि चुनें और मासिक योगदान तय करें।
खाता लिंक होते ही हर महीने ऑटो-डेबिट से प्रीमियम कटने लगेगा

अगर आप चाहते हैं कि बुढ़ापे में आपको किसी पर निर्भर न रहना पड़े और हर महीने एक तय रकम मिलती रहे तो अटल पेंशन योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। कम आय में भी सुरक्षित भविष्य की गारंटी देने वाली यह योजना आज ही अपनाकर आप अपने कल को निश्चिंत बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *