Muskan Garg: Gen Z की चमकती दुनिया में जब भी स्टाइल, ग्लैमर, रोमांस और सोशल मीडिया की लोकप्रियता की बात होती है, तो दो नाम हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, अहान पांडे और अनीत पड्डा। हाल ही में आयोजित एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में इस हॉट जोड़ी ने ‘Gen Z आइकन अवॉर्ड’ अपने नाम किया है। अवॉर्ड जीतते ही दोनों ने स्टेज पर ऐसी केमिस्ट्री दिखाई कि वहां मौजूद दर्शक ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई।
स्टेज पर रोमांस ने बढ़ाई सबकी धड़कनें:
जैसे ही अहान और अनीत मंच पर आए कैमरों की फ्लैश लगातार चमकने लगी दोनों ने रोमांचक एंट्री करते हुए, एक दूसरे के हाथ थामे। पार्टी के दौरान, अनीत ने अहान को हल्के से गले लगाया, और अहान ने भी पूरे आत्मविश्वास से उन्हें अपने करीब खींच लिया। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री तेजी से लोकप्रिय हो गई। एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा है जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नज़र आ रहे है। वीडियो प्रकाशित होते ही प्रशंसकों ने प्रश्न उठाए है कि क्या अहान और अनीत वास्तव में एक दूसरे से डेट कर रहे हैं?” या फिर यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है? ”
फैंस के रिएक्शन: पूछा है प्यार या पब्लिसिटी?
फैंस दो खेमों में बंट गए हैं। एक ओर जहां कई लोग इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कुछ इसे नए प्रोजेक्ट या आने वाली किसी बड़ी अनाउंसमेंट की तरफ इशारा मान रहे हैं। आइए नज़र डालते है सोशल मीडिया पर आए कुछ कमेंट्स पर: “वाह! इनकी बॉन्डिंग दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। ”
“स्टेज रोमांस थोड़ा ओवर था… क्या चल रहा है असल में? ”
“अब तो यह कपल गोल्स बन चुके हैं!”
वर्क फ्रंट पर भी छाई दोनों की जोड़ी:
अहान पांडे अपनी आने वाली फिल्म को लेकर पहले से ही चर्चा में हैं, वहीं अनीत पड्डा फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के कारण युवाओं में खास लोकप्रियता में रहती हैं। दोनों की जोड़ी को ब्रांड्स भी लगातार अप्रोच कर रहे हैं।
Gen Z आइकन अवॉर्ड जीतकर अहान और अनीत ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ सोशल मीडिया सेंसेशन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं। लेकिन स्टेज पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या दोनों के रिश्ते में सच में कुछ खास है, या बस शो टाइम? लोगों को इंतज़ार है और उम्मीद है कि आने वाला समय इस रहस्य से जरूर पर्दा उठाएगा।
