Toshi Gupta: क्रिएटर्स राज एंड डीके की शानदार पेशकश “द फैमिली मैन 3” सुर्खियों से घिरी हुई हैं। क्योकि “द फैमिली मैन” अपने तीसरे सीजन के साथ एक बार फिर फंस का दिल जीतने आ रही हैं। हाल ही में कुछ समय पहले मेकर्स ने इसके थर्ड सीजन का ऐलान किया था। जो की अब फाइनली OTT पर रिलीज़ होने जा रहा हैं। जिसका फंस को बेसब्री से इंतज़ार हैं। तो चलिए जानते हैं, आखिर कब और कहा “द फैमिली मैन 3” रिलीज़ होगी ?
कब और कहा देखने को मिलेगी “द फैमिली मैन 3” ?
मनोज बाजपाई की सीरीज “द फैमिली मैन 3” अब जल्द ही Amazon Prime Video पर रिलीज़ होने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सीरीज शुक्रवार यानी 21 नवंबर को OTT पर आ सकती हैं। आपको बता दे , इस सीरीज के सीजन 1और 2 ने खूब बवाल मचाया था। अब देखना यह होगा की 4 साल बाद भी यह सीरीज उतना धूम मचा पाएगी या नहीं।
क्या हैं “द फैमिली मैन 3” की कहानी ?
यह सीजन भी बाकी 2 सीजन की तरह जबरदस्त होने वाला हैं। इस सीजन में श्रीकांत तिवारी शिकार नहीं बल्कि शिकारी बनकर वापस लौट रहा हैं। “द फैमिली मैन 3” बहुत बड़े और खतरनाक षड्यंत्र की कहानी हैं। जहाँ श्रीकांत ना सिर्फ देशों की लड़ाई में फसा हैं बल्कि अपने परिवार को बचने का भी संघर्ष कर रहा हैं।
कौन हैं सीरीज के नए किरदार ?
राज एंड डीके की “द फैमिली मैन 3” इस बार कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई हैं। जिसमें अभिनेता जयदीप अहलावत और एक्ट्रेस निमरत कौर शामिल हैं। जबकि पुरानी कास्ट में मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी के साथ-साथ प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा भी नज़र आएंगे।
