Toshi Gupta: क्या आप भी इस हफ्ते कुछ थ्रिलर या इमोशनल देखना चाहते है। अगर हां, तो तैयार हो जाइए क्योकि ZEE 5 आपके इस शौक को पूरा करने के लिए तैयार है। चलिए जानते है कुछ वेब सीरीज के बारे में जिनको देख कर आपका वीकेंड ओर भी ख़ास हो जायेगा।
1. State Of Siege – यह वेब सीरीज 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों और उस समय हुई NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) ऑपरेशन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हर एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे जासूसी, रणनीति और साहस के बीच इंसान की हिम्मत की परीक्षा होती है। अगर आप वास्तविक घटनाओं पर आधारित, थ्रिल और तनाव से भरपूर ड्रामा पसंद करते हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट है।
2. High Priestess – यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है जिसमें मुख्य किरदार एक टैरो कार्ड रीडर है, जो रहस्यमय अपराधों को सुलझाती है। यदि आपको मिस्ट्री, भविष्यवाणी और रहस्य की दुनिया में उतरना पसंद है, तो हाई प्रीस्टेस आपको अंत तक बांधे रखेगी।
3. Abhay – यह एक जानदार वेब सीरीज हैं। जिसमें आप एक तेज-तर्रार और साहसी इन्वेस्टिगेटर के साथ अपराधों की जांच में उतरें। हर सुराग आपको और गहरे अंधकार में ले जाता है। अगरआप थ्रिलर, क्राइम पसंद करते हैं, तो यह वेब सीरीज आपके लिए एकदम सही है।
4. Dark 7 White – यह सीरीज राजनीति और सत्ता के छायाचित्र को दर्शाती है, जिसमें मृत्युदंड और शक्ति की लालसा के बीच का खेल दिखाया गया है। डार्क 7 वाइट आपको राजनीतिक साज़िश, धोखा और खतरनाक खेल की दुनिया में ले जाएगी।
5. Kaali – काली एक मां की क्रूर परीक्षा और उसकी सहनशीलता की कहानी। हर धड़कन के साथ आप उसकी कठिनाइयों और संघर्षों का अनुभव करेंगे। यदि आप इमोशनल, ग्रिट्टी और इंटेंस ड्रामा पसंद करते हैं, तो काली आपकी सोच को झकझोर देगी।
6. Churails – यह एक बहादुर महिला समूह की कहानी, जो पुरुषों द्वारा दबाए गए समाज में न्याय और समानता की लड़ाई लड़ती है। यह वेब सीरीज महिला सशक्तिकरण, साहस और समाज में बदलाव लाने की कहानी बताती है।
