Toshi Gupta: क्या आप भी ‘Netflix Parents’ के साथ रहते हैं? क्या आपके पेरेंट्स भी डेली सोप से ज्यादा OTT देखते हैं? यदि हां तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आखिर Netflix Parents कौन हैं? क्यों अब सभी पेरेंट्स, Netflix Parents की श्रेणी में आ रहे हैं?
आखिर कौन हैं ‘Netflix Parents’?
Netflix Parents वो पेरेंट्स जो इस नए दौर से डरते नहीं बल्कि डट कर सामना करते हैं। दरअसल, यह पेरेंट्स आज के जमाने को अपनाने में माहिर हैं। Netflix Parents वही पेरेंट्स हैं, जोव्हाट्सअप के मैसेज से लेकर फेस्बूक के पोस्ट तक की सब जानकारी रखते हैं। यह जानकारी यही तक सीमित नहीं हैं, बल्कि Netflix तक पहुंच चुकी हैं। जी हां अब वह डेली सोप के ओल्ड एपिसोड नहीं बल्कि Netflix की सीरिज देखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी सभी Netflix Parents की उम्र 30 से 50 साल की हैं।
क्यों बड़ रहा हैं Netflix Parents का दौर?
यह दौर बड़ने का असली कारण हैं टीवी का लिमिटेड कंटेंट। आज के समय में टीवी पर दिखने वाले शोज् का कंटेंट आइडिया काफी पुराना हो गया हैं। जिसकी वजह से ज्यादातर लोग OTT जैसे Netflix, Amazon Prime की और भाग रहे हैं। इसके अलावा दुसरा कारण हैं, OTT प्लेटफॉर्म का लौ सब्सक्रिप्शन प्लान। आज के समय में कही ना कही लोगों को टीवी के मुकाबले OTT प्लेटफॉर्म सस्ते पड़ रहे हैं।
कितने Netflix Parents करते हैं OTT प्लेटफॉर्म का यूज़?
आपको जानकर हैरानी होगी भारत में तकरीबन 500 मिलियन से ज़्यादा लोग OTT का यूज करते हैं। अगर हम Netflix की बात करें तो यह लगभग 301.6 मिलियन से ज़्यादा लोगों के जरिए देखा जाता हैं। वही Amazon Prime करीबन 205 मिलियन लोगों के द्वारा यूज किया जाता हैं। साथ ही Disney+ hotstar 153.6 मिलियन लोग देखते हैं।
