Toshi Gupta: क्या आप भी क्राइम थ्रिलर सीरीज के बिग फैंन हैं? अगर हां, तो तैयार हो जाइए। क्योंकि भूमि पेडनेकर अपनी नई सीरीज दलदल के साथ वापसी कर रही हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर सामने आया हैं। जिसने फैंस को हिला कर रख दिया। ट्रेलर देखने के बाद फैंस को सीरीज का बैसब्री से इंतजार हैं।

1 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत भूमि पेडनेकर के करैक्टर से होती हैं। जहा वो एक से ज़्यदा सीरियल किलर का सामना करती हुई नज़र आ रही हैं। इस पूरी सीरीज में भूमि पेडनेकर ज़िन्दगी और मौत के खतरनाक खेल से जूझ रही हैं। ट्रेलर में साफ़ दिख रहा हैं की इस सीरीज की कहानी बेहद दमदार होने वाली हैं। यह सीरीज, विष धमीजा की नावेल भेंडी बाजार पर आधारित हैं।

आपको बता दे, दलदल एक क्राइम थ्रिलर सीरीज हैं। जिसको सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया हैं। दलदल सीरीज में आपको भूमि पेडनेकर के साथ साथ आदित्य रावल और समारा तिजोरी भी शामिल हैं। यह धमाकेदार सीरीज 30 जनवरी को ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *