Toshi Gupta: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर एक बार फिर बड़े परदे पर उतरने को तैयार हैं। शनाया कपूर की दूसरी फिल्म “तू और मैं” का टीज़र रिलीज़ हुआ हैं। जिमसें वह एक अलग अंदाज़ में नज़र आ रहीं हैं।

आपको बता दें, 2 मिनट 15 सेकंड के टीज़र की शुरआत शनाया कपूर से होती हैं। जो स्विमिंग पूल में गाने की धुन में मगन होती हैं। तभी अचानक उनको महसूस होता हैं की पुल के अंदर कोई हैं। जैसे ही वह देखने जाती उसी समय सीन चेंज कर दिया जाता है। तभी ज़ोर से “हेल्प” की आवाज़ से पूरा माहौल बदल जाता हैं। फिर शुरुआत होती हैं अगले सीन की जिसमें एक बेहतरीन लव स्टोरी और रोमांस का तड़का देखने को मिलता हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ देर बाद कहानी पलटती हैं और अचानक से स्टोरी में लीड रोल के लिए मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। अब देखना यह होगा की आदर्श गौरव और शनाया कपूर अपनी ज़िन्दगी को कैसे बचा पाएंग।

साथ ही, “तू और मैं” एक रोमांटिक सर्वाइवल थ्रिलर मूवी हैं। जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपू लीड रोल निभाते हुए नज़र आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर बिजॉय नाम्बिआर हैं। आपको बता दे, इस फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर के साथ मोना सिंह, पारुल गुलाटी, सिद्धार्थ सिबा नहीं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *