Ranu Yadav: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इतिहास रच दिया है। वो पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं, जिन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम का सम्मान मिला है। क्या है ये वॉक ऑफ फेम, क्यों है इतना मशहूर है, आइए जानते हैं।
बता दें कि, दीपिका का नाम 2026 की हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम लिस्ट में शामिल होने की खबर हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दिया। जिसे सुन कर दीपिका के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस में की जाती है। एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपना नाम जमा चुकी है और अब हॉलीवुड में अपना नाम बनाने जा रही है।
दीपिका इससे पहले भी 2018 में टाइम मैगजीन में दुनिया की लगभग 100 सबसे ज्यादा असरदार लोगों के लिस्ट में शामिल हुई थी। इसके बाद इनको Time100 इंपैक्ट अवॉर्ड भी मिला और 2022 कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच दिया। वे हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जगह पाने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं ये सम्मान उन्हें बुधवार को हॉलीवुड में एक खास कार्यक्रम के दौरान दिया गया।
क्या होता है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम?
हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम में 24,000 से अधिक पंचकोणीय चांदी और ताम्बे के सितारे हैं जो हॉलीवुड बोलेवार्ड के फुटपाथ पर पन्द्रह ब्लाक पर व वाइन स्ट्रीट के तिन ब्लाक पर जड़े है जो हॉलीवुड, कैलिफोर्निया में स्थित है। यह सितारे जनता के लिए हमेशा खुले है जिनपे मनोरंजन उद्योग की हस्तियों, जिनमे अभिनेता, संगीतकार, निर्देशक, निर्माता, संगीत व रंगमंच समूह, काल्पनिक पात्र व अन्य शामिल है, का नाम दर्ज है। वॉक ऑफ़ फ़ेम का रखरखाव व देखभाल हॉलीवुड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स व हॉलीवुड हिस्टरी ट्रस्ट करती है।
क्या हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल होने के लिए चुकानी पड़ती है भारी फीस?
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में हर आर्टिस्ट अपना नाम शामिल करना चाहता है जिसके लिए वह भारी फीस भी चुकाने को तैयार रहता है। लेकिन यह सम्मान केवल पैसों से नहीं मिलता है। अक्सर कहा जाता है कि वॉक ऑफ फेम में नाम दर्ज कराने के लिए पैसा देना पड़ता है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।
दरअसल, हर साल एक सेलेक्शन पैनल कलाकारों को चुनता है। जैसे किसी कलाकार को चुना जाता है तो उसको इसके लिए एक बड़ी रकम अदा करनी होती है, वो भी उनके मेंटेनेंस के लिए इसका मतबल ये भी है कि कोई भी पैसे देकर यह स्टार लगवा सकता है। हालांकि, स्टार मिलने के बाद एक फीस देनी होती है जो इस वक्त 85,000 डॉलर यानी करीब 73 लाख रुपये है। ये फीस उस स्टार की डिजाइनिंग, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के काम में लगती है।
2026 के वॉक ऑफ फेम में शामिल नाम?
2026 के वॉक ऑफ फेम क्लास में कई इंटरनेशनल नाम शामिल हैं जैसे टिमोथी चालमेट, मैरियन कोटियार्ड, एमिली ब्लंट ,स्टेनली टुच्ची, रामी मालेक,रैचेल मैकएडम्स और दीपिका पादुकोण। इस लिस्ट में फिल्म, टीवी, म्यूजिक और थिएटर की दुनिया के बड़े नाम होते हैं।इन सभी को उनके पॉपुलर कल्चर में योगदान के लिए ये सम्मान दिया जाता है।

