Ranu Yadav: दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों से घिरा हुआ है पाकिस्तान में रिलीज होने से भारतीय लोगों में काफी नाराज़गी जताई है। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर भी मुख्य भूमिका में है। भारतीय दर्शकों ने इस फैसले पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और इसे देशद्रोही करार दिया है। कई लोगों ने इस कदम को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर अनुचित बताया है। भारत में फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
हालांकि फिल्म सरदार जी 3 विदेशों में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के अलावा नीरू बाजवा भी नजर आएंगी। फिल्म को लेकर हुए विवादों की वजह से नीरू बाजवा ने फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए है। वहीं इन विवादों के बावजूद कई सिलेब्स दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में भी आए। इन स्टार्स में राखी सावंत और जसबीर जस्सी जैसे नाम शामिल है।
वहीं विरोध करने वाले स्टार्स में मीका सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है। अगर वो माफी मांग लेते हैं तो सबसे बड़ी बात होगी।
क्यों हुआ विवाद ?
बता दें, पहलगाम में हुए हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया हैंडल भारत में ब्लॉक कर दिए थे। वहीं, फवाद खान की फिल्म गुलाल की रिलीज पर भी रोक लगा दी थी। ऐसे में दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस के होने पर लोगों ने आपत्ति जताई है। दिलजीत और उनकी टीम की तरफ से कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग भारत-पाकिस्तान तनाव से पहले हुई थी।
बॉर्डर 2 के मेकर्स दिलजीत दोसांझ को रिप्लेस करने पर कर रहे विचार!
सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर निधि दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ को हटा दिया गया है।बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स ने मिलकर ये फैसला किया है।सभी का मानना है कि दिलजीत को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

