रामायण

अम्बा वाजपई : दंगल और छिछोरे जैसी फिल्में बनाने जाने वाले नितेश तिवारी पहली बार किसी पौराणिक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। रामायण (Ramayana) उनके करियर की मोस्ट एंटीसिपेटेड और एक्सपेंसिव मूवी है। सिर्फ नितेश तिवारी ही नहीं, बल्कि रामायण भारतीय सिनेमा की भी सबसे महंगी फिल्म साबित हो गई है। मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में इतना पैसा लगाया है कि जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

फिल्म की शुरुआती जानकारी

नाम: रामायण

डायरेक्टर: नितेश तिवारी

प्रोडक्शन: मधु मंटेना प्रोडक्शन, अल्लू अरविंद, नामित मल्होत्रा

अनुमानित बजट: ₹700–₹850 करोड़

फॉर्मेट: 3D, IMAX, 2D

भाषाएं: हिंदी (ऑरिजिनल), तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी

विकॉन वल्क्यरिए कैमरा – 2000 एफपीएस सुपर एडवांस टेक्नोलॉजी रामायण मूवी की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजिकल खासियत है विकॉन वल्क्यरिए कैमरा सिस्टम, जो दुनिया की सबसे हाई-एंड मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी में से एक है।

विकॉन वल्क्यरिए की खासियतें

2000 एफपीएस फ्रेम रेटः

इतनी हाई स्पीड पर रिकॉर्डिंग होती है कि सबसे छोटे हावभाव भी कैप्चर हो जाते हैं।

26 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशनः

चेहरों के एक्सप्रेशन अल्ट्रा-क्लियर दिखते हैं।

रीयल टाइम विजुअलाइजेशनः

शूट के समय ही स्क्रीन पर डिजिटल करैक्टर लाइव दिखाई देता है।

मल्टी कैमरा नेटवर्क:

60+ कैमरे एक साथ जुड़कर पूरी लोकेशन और एक्टर्स का मूवमेंट रिकॉर्ड करते हैं।

कीमत और रेंट

•खरीदने पर एक कैमरे की कीमत: ₹45 लाख – ₹1 करोड़ (मॉडल के आधार पर)

•रेंट पर पूरा सेटअप (8–10 कैमरे): ₹10–₹15 लाख प्रति दिन

•MoCap स्टूडियो इंस्टॉलेशन: ₹20–₹25 करोड़ तक का खर्च

•सॉफ्टवेयर लाइसेंस और टेक्निकल टीम: एक्स्ट्रा लागत

रामायण मूवी में विकॉन वल्क्यरिए वीके26 मॉडल का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, जो सबसे एडवांस है।

यह प्रोजेक्ट कौन सी कंपनियां देख रही हैं?

डनेग इंडिया वीएफएक्स– सुपरविजन और कम्पोजिटिंग

प्राइम फोकस– मोशन कैप्चर सेटअप और डेटा प्रोसेसिंग

विकॉन टेक्नोलॉजिस यूके– कैमरा हार्डवेयर सपोर्ट और ट्रेनिंग

द थर्ड फ्लोर इंक.– प्री-विजुअलाइजेशन (हॉलीवुड कंपनी)

एपिक गेम्स– अनरियल इंजन रेंडरिंग सपोर्ट

पूरे प्रोजेक्ट का अनुमानित खर्च

Vicon कैमरा और इंस्टॉलेशन: ₹20–₹25 करोड़

MoCap शूट: ₹80–₹100 करोड़

VFX और डिजिटल करैक्टर्स: ₹150–₹180 करोड़

सेट डिजाइन और आर्ट: ₹120 करोड़

एक्टर्स फीस: ₹200–₹250 करोड़

मार्केटिंग + रिलीज़: ₹100 करोड़

कुल बजट: ₹700–₹850 करोड़

रामायण की स्टार कास्ट

इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा केजीएफ स्टार यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और प्राइम फोकस स्टूडियोस के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म के म्यूजिक का जिम्मा एआर रहमान और हंस जिमर के कंधे पर है।

रणबीर कपूर – भगवान राम

साई पल्लवी – माता सीता

यश – रावण

रवि दुबे – लक्ष्मण

सनी देओल – हनुमान

मोहित रैना – भगवान शिव

काजल अग्रवाल – मंदोदरी

रकुल प्रीत सिंह – शूर्पणखा

लारा दत्ता – कैकेयी

अमिताभ बच्चन – जटायू

अनिल कपूर – राजा जनक

कुणाल कपूर – भगवान इंद्र

विवेक ओबरॉय – विद्युतजिह्वा

अरुण गोविल – राजा दशरथ

आदिनाथ कोठारे – भरत

राम्या कृष्णन – कौशल्या

शीबा चड्ढा – सुमित्रा

बॉबी देओल – कुम्भकरण

क्यों ये मूवी खास है?

भारत की सबसे बड़ी वीएफएक्स फिल्म के तौर पर यह प्रोजेक्ट इतिहास रचने जा रहा है। इसमें पहली बार विकॉन वल्क्यरिए 2000 एफपीएस कैमरे का फुल स्केल पर इस्तेमाल किया गया है, जो इसे तकनीकी रूप से बेहद खास बनाता है। यह फिल्म इंटरनेशनल वीएफएक्स स्टैंडर्ड्स के अनुरूप तैयार की गई है, जिससे इसकी गुणवत्ता ग्लोबल लेवल की है। इसे पैन इंडिया के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी रिलीज़ किया जाएगा, जिससे यह भारतीय सिनेमा की तकनीकी और रचनात्मक शक्ति का शानदार उदाहरण बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *