Toshi Gupta: एक बार फिर अक्षय कुमार अपनी नयी फिल्म के साथ सिनेमा घरों में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र शेयर किया। जिससे देख कर फेन्स के दिलों की धकड़ने बढ़ने लगी हैं।
दरसल, कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर शेयर किया हैं। टीज़र में रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, से लेकर जॉनी लीवर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, जैसे कई सितारे शामिल हैं। ख़ास बात यह हैं की इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नज़र आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि, ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीज़र में सभी किरदारों ने हाथ में बन्दूक पकड़ी हुई हैं। जिससे उनका लुक ओर भी दमदार लग रहा हैं।
आपको बता दे, ‘वेलकम टू द जंगल’ एक डार्क हुमूर एंड कॉमेडी मूवी हैं। जिसमें २० से ज़्यदा सितारे अपनी लजवाब एक्टिंग का तड़का लगाने को तैयार हैं। इस मूवी को अहमद खान द्वारा डायरेक्ट किया गया हैं। साथ ही यह मूवी जल्दी ही सिनेमा घरों में हसी का बम फोड़ने को तैयार हैं।
