Toshi Gupta: मचअवेटेड फिल्म धुंरंदर कल यानि 5 दिसंबर को बड़े परदे पर रिलीज़ होने जा रही हैं। लेकिन उसी के साथ फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हाल में हुए एक इंटरव्यू फिल्म के एक्टर राकेश बेदी ने फिल्म के सीक्वल की बात कही।

जानकारी के मुताबिक , जब राकेश से पूछा गया कि क्या धुरंधर का सीक्वल अगले साल रिलीज होगा? तो एक्टर ने जवाब दिया, ‘हाँ, यह सही है मैंने भी यही सुना है. क्योंकि मेरा आधा काम है इस फिल्म में. जितना काम किया है, वो आधा ही अभी देखेंगे. बाकी आधा मेरा उसमे है. जो मेरा बाकी आधा काम है वो इस आधे से ज्यादा इंटरस्टिंग है.’ sath hi एक्टर ने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा खुशी डायरेक्टर से हुई, क्योंकि वह मेरे पसंदीदा डायरेक्टर में से एक हैं. मैंने उनके साथ URI में काम किया है. मैं उन्हें काफी अच्छी तरह जानता हूं. वह मेरे लिए जो प्यार और सम्मान दिखाते हैं, वह यकीन से परे है. स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मैंने बहुत समय से ऐसा कुछ नहीं किया है।’

आपको बता दें, ‘धुरंधर’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म हैं। जिसमें रणवीर सिंह अंडर कवर जासूस के रुप में नज़र आएंगे। इस फिल्म में आपको देशभक्ति और जासूसी के अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। वहीं अगर हम इसके कलाकारों की बात करें तो इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, और अर्जुन रामपाल भी शामिल हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *