Toshi Gupta: क्या आप भी इस वीकेंड बिंज वाच करना चाहते हैं। क्या कुछ क्रिस्पी या रोमांचक देखना चाहते हैं ? अगर हाँ , तो यह कुछ पाकिस्तानी ड्रामा हैं। जो आप देख सकते हैं। जैसे –
तेरे बिन: तेरे बिन पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय ड्रामों में से एक है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 2022 में हुई थी। इसके मुख्य किरदार वहाज अली (मूरतिसम) और युमना जैदी (मीराब) हैं। यह एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दो बिल्कुल अलग सोच वाले लोगों की नफ़रत से मोहब्बत तक की कहानी दिखाई गई है। इसकी कैमिस्ट्री और डायलॉग्स ने इसे सोशल मीडिया पर बेहद वायरल बनाया।
मेरी ज़ात ज़र्रा -इ -बेनिशाँ : यह एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा है, जो माफी, झूठे इल्ज़ाम और विश्वासघात की कहानी को बखूबी दर्शाता है। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे गलतफहमी के कारण परिवार से अलग कर दिया जाता है। यह ड्रामा पाकिस्तानी टेलीविज़न के क्लासिक्स में गिना जाता है और इसकी कहानी दिल को गहराई से छूती है।
ज़िन्दगी गुलज़ार है : यह पाकिस्तान का एक और सुपरहिट ड्रामा है, जिसमें फ़वाद खान (ज़ारुन) और सनम सईद (काशफ) मुख्य भूमिका में हैं। कहानी दो बिल्कुल विपरीत सोच वाले लोगों की है, जो जेंडर गैप, सामाजिक वर्ग और रिश्तों से जुड़ी समस्याओं के बीच एक-दूसरे को समझना सीखते हैं। इस ड्रामे ने भारत और पाकिस्तान दोनों में बड़ी लोकप्रियता हासिल की।
सुनो चंदा : यह एक कॉमेडी–रोमांस फैमिली ड्रामा हैं। कहानी दो ऐसे लोगों की है जिनकी शादी जबरन होती है, और शादी के बाद धीरे-धीरे उनमें प्यार पनपने लगता है। इसकी सफलता के बाद इसका सीक्वल (सुनो चंदा 2) भी मई 2019 में रिलीज़ हुआ था।
मेरे हमसफ़र : यह एक बेहद लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा हैं। जिसमें फ़रहान सईद (हमज़ा) और हानिया आमिर (हनसा) ने अहम किरदार निभाए हैं। कहानी एक ऐसी लड़की की हैं। जो अपने घर में तानों और तकलीफ़ों से जूझती हैं। लेकिन हमज़ा का साथ उसे प्यार और सम्मान देता है।इसकी कैमिस्ट्री और बैकग्राउंड म्यूजिक ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
काला डोरिया : काला डोरिया एक रोमांटिक कॉमेडी–ड्रामा है, जिसे डैनिश नवाज़ ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी दो ऐसे परिवारों की है जो आपस में दुश्मन हैं, लेकिन उनके बच्चे एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं। ड्रामे में हल्की–फुल्की कॉमेडी, प्यारे किरदार और मज़ेदार पारिवारिक पल देखने को मिलते हैं।
