Toshi Gupta: क्या आप भी हिप हॉप या रैप सुनते हैं अगर हाँ तो दिल थाम के बैठ जाइए। क्योकि दुनिया के मशहूर रैपर केन्या वेस्ट भारत आने को तैयार हैं। केन्या वेस्ट का यह भारत दौरा ना केवल उनके लिए पर भारत के लिए भी बहुत एक्ससिटिंग होने वाला हैं। खबरों की माने तो केन्या वेस्ट अप्रैल 2026 में भारत आ सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, केन्या वेस्ट भारत में अपना कॉन्सर्ट डेब्यू करेंगे। यह भारत के लिए कॉन्सर्ट डेब्यू नहीं बल्कि हिप हॉप म्यूजिक के लिए नया रास्ता साबित हो सकता हैं। केन्या वेस्ट के भारत आने से भारत में अंतराष्ट्रीय म्यूजिक को अलग पहचान मिलेगी। आपको बता दे, इससे पहले भी वह अक्टूबर 2018 में अपनी पत्नी किम कार्दशियन के साथ भारत आने की योजना बना रहे थे। लेकिन वह यात्रा रद्द कर दी गई थी।
केन्या वेस्ट के शानदार गानें-
केन्या वेस्ट के गानों पर ना केवल GEN-Z बल्कि बढ़े भी थिरकते हैं। जिसमें Stronger, Gold Digger, Heartless, Runaway, Jesus Walks, Flashing Lights, Power, All Falls Down, जैसे गाने शामिल हैं।
भारत में परफॉर्म करने वाले अंतरराष्ट्रीय सितारे-
आपको जानकार हैरानी होगी , हाल के वर्षों में कोल्डप्ले, एड शीरन, दुआ लिपा, मारून 5, बैकस्ट्रीट बॉयज़, एकॉन, डेमी लोवाटो और जस्टिन बीबर जैसे कलाकारों और बैंडों ने भारत में अपने चाप छोड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं बल्कि, लोलापालूजा इंडिया जैसे म्यूजिक फेस्टिवल में शॉन मेंडेस, ग्रीन डे, जोनास ब्रदर्स और लुईस टॉमलिंसन जैसे कलाकारों ने भी अपनी कलाओ का प्रदर्शन किया हैं।
