Toshi Gupta: जनवरी के इस हफ्ते में ओटीटी पर फिल्मो की भरमार होने वाली हैं। जिसको देख कर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हाँ यह हफ्ता मूवी प्रेमियों के लिए बहुत ख़ास होने वाला हैं। तस्करी: द स्मगलर वेब से लेकर बैंक ऑफ़ भाग्यलक्ष्मी तक सब आपको इस हफ्ते ओटीटी पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कुछ फिम्लो के बारे में जो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही हैं।

बैंक ऑफ़ भाग्यलक्ष्मी : यह एक साउथ मूवी हैं। जिसमें आपको क्राइम कॉमेडी और थ्रिल का भरपूर मज़ा देखने को मिलेगा। इस फिल्म में दीक्षित शेट्टी और बृंदा आचार्य लीड रोल में नज़र आएँगी। इस फिल्म की पूरी कहानी बैंक डकैती के इर्द गिर्द घुमंती हैं। बैंक ऑफ़ भाग्यलक्ष्मी 12 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जायेगी।

तस्करी: द स्मगलर वेब : इमरान हाश्मी की मोस्ट अवेटेड सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज हैं। जिसमें कस्टम अफसर की ज़िन्दगी के उतार चढ़ाव दिखाए गए हैं। तस्करी: द स्मगलर वेब में इमरान हाश्मी के साथ शरद केलकर, अनुजा साथै, नंदिश संधू भी नज़र आएंगे।

मस्ती 4 : मस्ती 4 एक कॉमेडी फिल्म हैं। जिसको मिलाप ज़ावेरी के द्वारा डिऐक्ट किया गया हैं। इस फिल्म में आपको विवेक ओबेरॉय , रितेश देशमुख की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। यह मूवी 16 जनवरी को ज़ी 5 पर रिलीज़ की जायेगी।

बहादुर 120 : इस लिस्ट में चौथा नाम हैं बहादुर 120 का हैं। यह एक थ्रिलर एक्शन फिल्म हैं। जिसकी कहानी मेजर शैतान सिंह भाटी की ज़िन्दगी के ऊपर हैं। जिन्होंने भारत चीन की लड़ाई में अहम् भूमिका निभाई थी। रजनीश घाई ने इस फिल्म को प्रोडूस किया हैं। आपको बता दे, यह फिल्म 16 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जायेगी।

द रिप : नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड फिल्म ‘The Rip’ भी रिलीज होने जा रही हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं। द रिप की कहानी मियामी पुलिस डिपार्टमेंट के इर्द-गिर्द घूमती हैं। यह फिल्म १६ जनवरी को ओटीटी पर रिलीज़ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *