Dhurandhar is breaking records of different movies

रिया सिन्हा: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल बरकरार है। वीकेंड के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, सोमवार यानी वर्किंग डे पर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन (सोमवार) को करीब 12 से 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। आमतौर पर वीक डे पर फिल्मों की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने डबल डिजिट में कमाई कर यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। फिल्म ने महज 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसका कुल कलेक्शन अब 117 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जो इसे इस साल की सबसे तेज़ 100 करोड़ी फिल्मों में से एक बनाता है।

 ‘तेरे इश्क मेंकी मजबूत पकड़: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

धनुष और कृति सेनन की इंटेंस लव स्टोरी ‘तेरे इश्क में’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, ‘तेरे इश्क में’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यह माइलस्टोन पार किया। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की, खासकर रविवार को इसके कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिला। 10 दिनों में इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 141 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

 बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का तगड़ा मुकाबला

बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जो एक्शन प्रेमियों को खींच रही है, वहीं दूसरी तरफ ‘तेरे इश्क में’ अपनी भावनात्मक और इंटेंस लव स्टोरी के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला रही है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का मजबूत ‘वर्ड ऑफ माउथ’ मिल रहा है, जिससे वीक डे पर भी इनकी कमाई बरकरार है। रणवीर सिंह की फिल्म की तूफानी शुरुआत ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि धनुष की फिल्म ने अपनी लागत वसूल कर हिट का दर्जा हासिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *