6 new bollywood film to be released in december 2025

रिया सिन्हा: साल का आखिरी महीना दिसंबर सिनेप्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। इस महीने बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा सब कुछ शामिल है। दिसंबर में एक के बाद एक लगभग 6 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जो दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने का दम रखती हैं। इस लिस्ट में रणवीर सिंह की एक्शन से भरपूर फिल्म से लेकर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म तक शामिल है, जिससे यह महीना और भी खास हो जाता है।

 रणवीर सिंह की धुरंधरसे एक्शन की शुरुआत

दिसंबर की शुरुआत 5 तारीख को रणवीर सिंह स्टारर मेगा स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ से होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। रणवीर के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार भी हैं। यह फिल्म देश के सबसे खतरनाक अंडरकवर एजेंट की कहानी पर आधारित है, जिसका ट्रेलर काफी धमाकेदार रहा है। इसके अलावा, कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ भी 12 दिसंबर को रिलीज हो सकती है, जो दर्शकों को हंसाने का वादा करती है।

धर्मेंद्र की आखिरी इमोशनल फिल्म इक्कीस

इस महीने की सबसे खास और भावुक रिलीज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। यह एक युद्ध ड्रामा है, जो भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। धर्मेंद्र इसमें शहीद के पिता ब्रिगेडियर एमएल खेत्रपाल का रोल निभाते नजर आएंगे, जो उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति होगी। इसी दिन कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रॉम-कॉम ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ भी रिलीज हो सकती है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *