Muskan Garg: व्हाट्सऐप अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं है, यह साइबर अपराधियों का पसंदीदा मंच बन गया है। स्कैमर्स अब आम “OTP चोरी” या फर्जी लिंक से आगे बढ़कर अधिक खतरनाक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे लोगों के डेटा, बैंक खाते और पहचान खोने का खतरा बढ़ गया है।

1. Ghost Pairing: खुफिया ऐप हैकिंग का नया तरीका:
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने चेतावनी दी है कि Ghost Pairing नामक एक नई घोटाला तकनीक मौजूद है, जिसमें हैकर्स बिना OTP के आपके WhatsApp अकाउंट को टेकओवर कर सकते हैं। यह बहुत खतरनाक है क्योंकि इससे वह पूरी तरह से आपका अकाउंट नियंत्रित कर सकते हैं और आपके नाम से धोखाधड़ी कर सकते हैं।

2. छिपी हुई फोटो में मालवेयर (Image Scam):

अब धोखाधड़ी सिर्फ लिंक तक नहीं सीमित है, स्कैमर्स खतरनाक कोड (स्टेगनोग्राफी तकनीक) फोटो फ़ाइलों में छिपा देते हैं। ऐसे चित्र को खोलने से आपका फोन संक्रमित हो सकता है, जो पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारी चोरी कर सकता है और ऐसी ही तकनीक से जबलपुर में एक व्यक्ति के बैंक खाते से लगभग ₹2 लाख से अधिक की चोरी हुई।

3. फर्जी स्कैम ग्रुप्स और फर्जी ग्रुप इनवाइट्स:

स्कैमर्स आपको अज्ञात ग्रुप्स में जोड़ते हैं और फिर नकली निवेश, नौकरी या आय वाली चीजें वहाँ से फैलाते हैं और उससे बचने के लिए व्हाट्सऐप ने अब एक नए सुरक्षा विश्लेषण उपकरण लॉन्च किया है, जो आपको ग्रुप में शामिल होने से पहले स्कैम की सूचना देखने देगा।

4. अनजान नंबर और नकली संदेश:

स्कैमर्स फर्जी कोर्ट नोटिस, बैंक लेटर या “आपका अकाउंट ब्लॉक हो गया है” जैसे संदेश भेजकर आपकी निजी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। राजस्थान पुलिस ने भी ऐसे नए ठगी प्रकार की चेतावनी दी है।

कैसे बचें? फ़ॉलो करें ये 7 असरदार उपाय:

1. अज्ञात फ़ोटो/फाइल डाउनलोड न करें:
अनजान नंबर से आए फोटो या फ़ाइल को कभी नहीं खोलें खासकर अगर संदेश संदेहपूर्ण लगता है।

2. QR कोड स्कैन में सावधानी:
बिना भरोसे वाले स्रोत से व्हाट्सऐप QR को कभी भी स्कैन नहीं करें इससे अकाउंट टेकओवर होने का खतरा है।

3. अनोखे संदेशों को गंभीरता से न लें:
“आपका खाता ब्लॉक है” या “तुरंत भुगतान करें” जैसे फर्जी संदेशों का उत्तर न दें।

4. दो-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें:
व्हाट्सऐप में दो-स्तरीय प्रमाणीकरण को हमेशा चालू रखें यह हैकिंग को रोकने में सहायक रहता है।

5. अनजाने ग्रुप से बाहर निकलें: अगर कोई अनजान ग्रुप में शामिल होता है, तो सुरक्षा विवरण देखकर तुरंत छोड़ दें।

6. फोन में एंटी-वायरस/ सिक्योरिटी ऐप इंस्टॉल करें


7. संदिग्ध गतिविधि रिपोर्ट करें:
कुछ अजीब लगे तो व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट करें या साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत करें।

नया फीचर: व्हाट्सऐप भी आपकी मदद करना चाहता है!
व्हाट्सऐप और मेटा अक्सर साइबर ठगी को रोकने वाले टूल्स और चेतावनी तकनीकें अपडेट करते रहते हैं, ताकि उपयोगकर्ताओं को निष्पक्ष निर्णय लेने और स्कैम से बचने का मौका मिल सके।

व्हाट्सऐप पर धोखाधड़ी के तरीके लगातार विकसित हो रहे हैं, लेकिन यदि आप सावधान रहते हैं और नवीनतम सुरक्षा तकनीकों का उपयोग करते हैं तो आप अपने अकाउंट, पैसा और पहचान को सुरक्षित रख सकते है। सावधान रहें, क्योंकि एक छोटा सा क्लिक बहुत कुछ बदल सकता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *