Muskan Garg: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team – India) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक, अगर समय रहते फोन अपडेट नहीं किया गया, तो यूजर्स साइबर अटैक, डेटा चोरी और बैंकिंग फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?
CERT-In ने चेतावनी दी है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ पुराने और बिना अपडेट वाले वर्जन में गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर के फोन में मैलवेयर इंस्टॉल, प्राइवेट डेटा चोरी, कैमरा-माइक एक्सेस और यहां तक कि रिमोट कंट्रोल भी हासिल कर सकते हैं।

किन एंड्रॉयड यूजर्स को सबसे ज्यादा खतरा?
सरकारी एजेंसी के अनुसार, जिन स्मार्टफोन्स में:
• एंड्रॉयड का पुराना वर्जन चल रहा है।
• लंबे समय से सिक्योरिटी पैच अपडेट नहीं किया गया।
• अनजान ऐप्स इंस्टॉल हैं।
उन यूजर्स को सबसे ज्यादा जोखिम है। खासतौर पर एंड्रॉयड 11, 12 और उससे नीचे के वर्जन वाले फोन अधिक असुरक्षित बताए जा रहे हैं।

अटैक होने पर क्या हो सकता है नुकसान?
अगर आपका फोन हैक हो जाता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं:
• बैंकिंग ऐप्स और UPI से पैसे चोरी।
• सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट हैक।
• फोटो, वीडियो और पर्सनल डेटा लीक।
• फोन की स्पीड स्लो होना या अपने आप ऐप्स खुलना।

कैसे करें खुद को सुरक्षित?
1.) तुरंत सिस्टम अपडेट करें: Settings > Software Update में जाकर नया अपडेट चेक करें और इंस्टॉल करें।

2.) सिर्फ विश्वनीय ऐप्स डाउनलोड करें: गूगल प्ले स्टोर के अलावा किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड न करें।

3.) अनावश्यक ऐप्स हटाएं: जो ऐप्स इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें तुरंत डिलीट करें।

4.) सिक्योरिटी फीचर्स ऑन रखें:फोन में गूगल प्ले प्रोटेक्ट और स्क्रीन लॉक (PIN/Fingerprint) जरूर एक्टिव रखें।

क्यों जरूरी है समय पर अपडेट?
फोन अपडेट सिर्फ नए फीचर्स के लिए नहीं, बल्कि आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी होते हैं। एक छोटा सा अपडेट आपको बड़े साइबर नुकसान से बचा सकता है।

अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो इस चेतावनी को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। आज ही अपना स्मार्टफोन अपडेट करें, ताकि हैकर्स और साइबर अटैक से आपका डेटा सुरक्षित रहे। याद रखें, थोड़ी सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *